Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अगले महीने से बच्चों को भी लगनी शुरू हो जाएगी कोरोना की वैक्सीन, जानिए किस उम्र के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

देशभर में संभवत अगले महीने से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वैक्सीन लगना प्रारंभ हो जाएगा। बच्चों को वैक्सीन की खुराक देने की रणनीति तैयार कर ली गई है।

अगले महीने से बच्चों को भी लगनी शुरू हो जाएगी कोरोना की वैक्सीन, जानिए किस उम्र के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

Written by Atul Modi |Published : September 23, 2021 12:32 AM IST

कोरोनावायरस से देश के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार गंभीर है। यही वजह है कि 18 साल से ऊपर सभी नागरिकों को युद्ध स्तर पर वैक्सीन की डोज दी जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में ढाई करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन की खुराक कब दी जाएगी। इस बात को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि संभावित तीसरी लहर बच्चों को निशाना बना सकती है। हालांकि आपके सवाल का जवाब काफी हद तक मिल चुका है।

दरअसल, देश के वैज्ञानिकों द्वारा बच्चों की वैक्सीन के निर्माण का कार्य भी चल रहा है। माना जा रहा है कि अक्टूबर माह तक बच्चों को वैक्सिंग की खुराक देना शुरू हो जाएगा। अनुमान के मुताबिक देश में 12 से 17 साल की उम्र के लगभग 18 करोड़ बच्चे हैं। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर वैक्सिंग की डोज दी जाएगी। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि बच्चों पर कोरोनावायरस का असर काफी कम होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

राइटर्स के अनुसार, अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने बच्चों की वैक्सीन लॉन्च की है।जिसका नाम ZyCov-D है। यह दुनिया की पहली डीएनए बेस्ड कोरोना की वैक्सीन है। जिसे सम्भवतः अक्टूबर से बच्चों को लगाई जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी हर महीने एक करोड़ दो का निर्माण करेगी।

Also Read

More News

About the Author

... Read More