कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए क्या खाएं, क्या ना खाएं बताएगा ये 'फूड केमेस्ट्री' ऑनलाइन कोर्स 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने खानपान से संबंधित एक विशेष कोर्स 'फूड केमिस्ट्री' डिजाइन किया है। इस कोर्स को इच्छुक छात्र ऑनलाइन कर सकते हैं। इस 'फूड केमेस्ट्री' कोर्स में कई तरह के भोजन (Coronavirus and Diet) और उनका मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 14, 2020 10:20 PM IST

Coronavirus and Diet : कोरोनावायरस के प्रकोप (Coronavirus) से बचने के लिए विशेषज्ञ इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity) करने की बात करते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको अपनी डायट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। लेकिन, अधिकतर लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। किन चीजों के सेवन से कोरोना से आपका शरीर लड़ सकता है। ऐसे में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने खानपान से संबंधित एक विशेष कोर्स 'फूड केमिस्ट्री' डिजाइन किया है। इस कोर्स को इच्छुक छात्र ऑनलाइन कर सकते हैं। इस 'फूड केमिस्ट्री' कोर्स (Food chemistry course) में कई तरह के भोजन (Coronavirus and Diet) और उनका मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।

कोर्स से जाने भोजन का शरीर पर कैसा होता है असर

मानव शरीर के विभिन्न अंगों पर विभिन्न प्रकार के भोजन से कब, क्या, कैसा प्रभाव (Coronavirus and Diet in hindi) पड़ता है, इसकी जानकारी भी इस कोर्स से मिलेगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस कोर्स के विषय में जानकारी देते हुए कहा, "फूड केमिस्ट्री कोर्स कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, प्रोटीन, डायटरी, मिनरल सहित अन्य मॉड्यूल को कवर करता है। यह कोर्स मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 'स्वयं' चैनल पर उपलब्ध है।"

कोरोना रोगियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी-दूध पीना है फायदेमंद

गौरतलब है कि कोरोना से संक्रमित हुए रोगियों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें हल्दी वाला दूध (turmeric milk benefits) और आयुर्वेदिक मिश्रणों का विशेष काढ़ा (Ayurvedic kadha for immunity) पीने को दिया जा रहा है। दिल्ली के छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनाए गए सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में रोगियों को सुबह आयुर्वेदिक काढ़ा और शाम को हल्दी युक्त दूध (Haldi wala doodh) मिल रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधी शक्ति (Immunity) विकसित हो और वे कोरोना से जल्दी स्वस्थ हो जाएं।

देशभर के आईआईटी जैसे प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान भी रोजगार परक पाठ्यक्रमों को डिजाइन कर रहे हैं। इसके लिए उद्योगपतियों से मिलकर चर्चा की जा रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय रोजगार के अवसर बढ़ाने एवं भारत में नए उद्योगों की शुरुआत के लिए इस प्रकार की चर्चाओं को प्रोत्साहित कर रहा है। इस तरह के कोर्स को शुरू करने का मकसद है अर्थव्यवस्था को मजबूती देना और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना।

दिल्ली में कोविड-19 मरीज़ों को दिए जा रहे हैं ये 2 पारम्परिक इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक्स, जानें इन्हें बनाने का तरीका