
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 29, 2023 5:34 PM IST
WEE Diseases
WEE Diseases : एक ओर कोरोना विश्वभर में तबाही मचा रहा है। वहीं, दूसरी ओर अन्य तरह के वायरस का प्रकोप भी सामने आ रहे हैं। इन वायरस में हाल ही में एक रेयर वारयस का मामला सामने आया है, जो काफी घातक बताया जा रहा है। दरअसल, अर्जेंटीना के अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम नेशनल फोकल पॉइंट (IHR NFP) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को वेस्टर्न इक्विन एन्सेफलाइटिस (WEE) संक्रमण के एक ह्यूमन मामले के बारे में सूचित किया।
यह दो दशकों के बाद पहला ह्यूमन मामला रिपोर्ट किया गया है। अर्जेंटीना में आखिरी बार WEE के ह्यूमन मामले 1982/1983 और 1996 में सामने आए थे। आइए जानते हैं इस रेयर बीमारी के बारे में-
WEE एक रेयर मच्छर जनित वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से घोड़ों और मनुष्यों को प्रभावित करती है। यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित पक्षियों के द्वारा मानव में फैलने की संभावना होती है। मुख्य रूप से यह वायरस माइग्रेट पक्षियों के द्वारा मानवों में फैलती है। दरअसल, पक्षी एक समूह के रूप में कार्य करते हैं। वे अन्य देशों में वायरल के प्रसार को बढ़ा सकते हैं।
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, WEE से संक्रमित मरीज में 19 नवंबर 2023 को सिरदर्द, चक्कर आना, भटकाव महसूस करना और बुखार जैसे लक्षण नजर आए। इसके बाद मरीज को 24 नवंबर 2023 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 12 दिनों के लिए मरीज को वेंटिलेशन पर रखा गया। इसके बाद 20 दिसंबर को मरीज को छुट्टी दे दी गई थी, जिसके बाद से उसकी बाह्य रूप से निगरानी की जा रही है।
कैसे रहें WEE वायरस से सुरक्षित?
हमेशा अपने हाथ-पैरों को अच्छी तरह से ढककर रखें। खासतौर पर घर में अगर कोई बीमार व्यक्ति है, तो उनके सामने पूरी तरह से खुद को ढकर ही जाएं।