... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 28, 2018 8:51 PM IST
Vitamin D की कमी के लक्षण। © Shutterstock
विटामिन डी की कमी से कई तरह की हेल्थ समस्याएं होती हैं। हेल्दी शरीर के लिए बेहतर पोषण व शरीर में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स का होना होता है। वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों में विटामिन की कमी देखी जाती है। विटामिन डी की कमी से इंसान हमेशा थका-थका सा महसूस करता है। विटामिन डी की कमी से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। विटामिन डी की कमी जिन लोगों में होती है वो अक्सर आलस करते देखे जा सकते हैं। खान-पान में विटामिन डी वाले खाद्य पदार्थों को न शामिल करने की वजह से शरीर में इसकी कमी होने लगती है।
विटामिन डी इंसान को कुछ फूड तथा कुछ सूर्य के प्रकाश से मिलती है। विटामिन डी दो तरह का होता है एक तो विटामिन डी 2 और एक विटामिन डी 3 दोनों ही तरह के विटामिन डी की कमी इंसान को कमजोर बनाती है। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी के 5 लक्षणों के बारे में....
हड्डी और मांसपेशियां
यदि आप हड्डियों में दर्द व कमजोरी के साथ ही मांसपेशियों में लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन डी हड्डियों के लिए अति आवश्यक होने के साथ ही दांतों और मांसपेशियों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है।
मूड स्विंग व स्ट्रेस
शरीर में विटामिन डी की कमी का सीधा असर आपके मूड पर पड़ता है। इसकी कमी से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के निर्माण पर असर पड़ता है जो आपके बदलते मूड के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
थकान और आलस
अगर आप अपने अंदर ऊर्जा की महसूस करते हैं और लगातार थकान व आलस से भरा महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करवाइए। विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है।
ब्लड प्रेशर की समस्या
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो इसका असर आपके ब्लडप्रेशर यानि रक्तचाप पर पड़ सकता है। इसकी कमी से अक्सर उच्च रक्तचाप कर समस्या पैदा होती है।
याददाश्त व भ्रम
खास तौर से महिलाओं में विटामिन डी की कमी से तनाव की समस्या पैदा हो जाती है और इसके कारण वे लगातार उदासी महसूस करती हैं। महिलाओं में विटामिन डी की आवश्यकता अधिक होती है।