
Also Read
शराब पीने के बाद होने वाले बदलाव को हैंगओवर कहा जाता है. दुनियाभर में शराब का चलन तेजी से बढ़ रहा है. शराब पीने के बाद लोगों को जब लगता है कि एल्कोहल का नशा उनको परेशान कर रहा है तो उसके लिए शराब उतारने के लिए वो कई अन्य खाद्य पदार्थों या एंटी हैंगओवर ड्रिंक का सेवन करते हैं. तो क्या सच में एंटी हैंगओवर ड्रिंक फायदेमंद होता है ?
हाल ही में जर्मनी की एक अदालत में एक कंपनी को अदालत के फैसले का सामना करना पड़ा है. आदलत ने हैंगओवर उतारने वाले ड्रिंक को बनाने वाली कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है.
आदलत ने कहा कि कंपनी ऐसा पेय पदार्थ बेच रही है जो दावा करती है कि वो एंटी हैंगओवर ड्रिंक है जो यह दर्शाता है कि हैंगओवर या खुमारी एक बीमारी है. लेकिन कंपनी ने यह कहीं नहीं बताया कि हैंगओवर या खुमारी किस तरह की बीमारी है. इस तरह की किसी बीमारी के बारे में मेडिकल क्षेत्र में भी वर्णन नहीं मिलता है.
अदालत का यह भी मानना है कि अगर हैंगओवर या खुमारी कोई बीमारी है तो लोगों के स्वास्थ्य के रक्षा के लिए इसका व्यापक तौर में विश्लेषण और व्याख्या की जरूरत है.
आदलत का यह भी मानना है कि शरीर के व्यवहार में होने वाले बदलाव को बीमारी का नाम दिया जा सकता है. लेकिन कंपनी इसकी विस्तार में कोई व्याख्या नहीं की है कि यह कैसी बीमारी है. कंपनी को यह बताना चाहिए कि हैंगओवर कैसी बीमारी है.
इस मसले पर अदालत का मानना है कि शराब पीने के बाद होने वाले बदलाव को बीमारी की परिधि में लाया जा सकता है. इस पर मेडिकल क्षेत्र की व्याख्या की जरूरत है. अदालत का यह भी मानना है कि शराब पीने के बाद होने वाले बदलाव एक बीमारी हैं तो इसकी विस्तृत व्याख्या की जानी चाहिए.
हैंगओवर हो जाएगा गायब, जब पिएंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स.
शराब पीने के बाद दूध ही नहीं इन 4 चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए.