hamburger icon
A
Read in English

क्या सच में जो बाइडेन को कैंसर है, जानें क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के पीछे की सच्चाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भाषण के दौरान खुद को कैंसर होने की बात कही, जिसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगी। लोगों ने जब इस बारे में पूछना शुरू किया तो व्हाइट हाउस ने इसके पीछे का कारण बताया।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 23, 2022 2:26 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आजकल अपने एक वीडियो क्लिप को लेकर सुर्खियों बनें हुए हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘मुझे कैंसर है’। राष्ट्रपति बाइडेन के इस बयान से अमेरिका समेत दुनियाभर के लोग घबरा गए हैं। बाइडेन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए के लिए नए साचुसेट्स के समरसेट में एक पूर्व कोयला खदान संयंत्र की यात्रा पर स्पीच दे रहे थे, जिस दौरान उन्होंने अपने बारे में यह खुलासा किया। उनके इस खुलासे के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआ भी करने लगे। लेकिन बहुत से लोगों ने उनके इस बात पर सवाल भी उठाया कि क्या वे सचमें कैंसर से पीड़ित हैं और अगर नहीं तो उन्होंने अपने बारे में ऐसा क्यों कहा। इस सवाल का जवाब व्हाइट हाउस की तरफ आए बयान में मिला

व्हाइट हाउस ने दी सफाई

राष्ट्रपति जो बाइडेन का यह बयान आने के बाद जब सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे तो व्हाइट हाउस की तरफ से आए बयान में सफाई दी गई। बयान में बताया गया कि जो बाइडेन ऑयल रिफाइनरी के उत्सर्जन से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा कर रहे थे।

गैर-मेलानोमा कैंसर से ग्रसित जो बाइडेन

हालांकि, ऐसा नहीं है कि जो बाइडेन को कैंसर नहीं था, राष्ट्रपति पद संभालने से पहले वे एक प्रकार के स्किन कैंसर से पीड़ित रह चुके हैं। लेकिन खबरों के अनुसार राष्ट्रपति का पद संभावने से पहले ही उनके स्किन कैंसर को इलाज की मदद से हटा दिया गया था।