Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
स्टमक एसिड अर्थात पेट में बनने वाला एसिड जो हर इंसान के शरीर में खुद बनता है। कई बार यह बनना कम हो जाता है या न के बराबर बनता है। कम मात्रा में स्टमक एसिड बनने से कई तरह की परेशानियां होती हैं। स्टमक एसिड जब कम बनता है तो पाचन से संबंधित कई परेशानियों को इंसान झेलता है। स्टमक एसिड की कमी को कुछ लक्षणों से समझा जा सकता है। स्टमक एसिड जब कम बनता है तो कई विटामिन की भी कमी होने लगती है। तो आइए जानते हैं स्टमक एसिड के बारे में.....
स्टमक एसिड का क्या काम है ?
स्टमक एसिड को हाइड्रोक्लोरिक(एच.सी.एल) एसिड भी कहा जाता है। यह इतना स्ट्रांग होता है कि अगर हमारे शरीर के किसी हिस्से को छू जाए तो उसे पूरी तरह जला दे। यह हमारे पेट में खाने को पचाकर उसमे से प्रोटीन और मिनरल्स को अलग करके शरीर के इस्तेमाल लायक बनाता है। यह हमारे शरीर को पेट में होने वाले बैक्टीरिया और पैरासाइट से लड़ने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ेंः गैस व एसिडिटी से रहते हैं परेशान ? आंत की सफाई में है समाधान…अपनाएं ये उपाय।
स्टमक एसिड कम होने के लक्षण
पेट में स्टमक एसिड के ना होने से खाना देर से पचना, पेट में गैस बनना, भूख का ना लगना या बेचैनी होना जैसी दिक्कतें होती हैं। इसकी कमी शरीर में एनीमिया की बीमारी या बी12 और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी को भी दर्शाता है।
क्यों कम होता है ?
स्टमक एसिड ढलती उम्र के साथ कम होता है, जिससे कई वृद्ध लोगों को कम भूख लगने या गैस बनने की समस्या आमतौर पर होती रहती है। ये एसिड तनाव, च्यूइंग गम चबाना या नाखून चबाने जैसी चीजों से कम होता है। पानी में क्लोरीन और फ्लोराइड की मात्रा या शरीर में होने वाली जलन को कम करने के लिए लिया जाने वाला ऐंटासिड भी स्टमक एसिड को प्रभावित करती है।
ये भी पढ़ेंः 4 आदतें आपको बना रही हैं बदसूरत, आज से ही इन्हें छोड़ दें।
इलाज
अपने खाने के साथ ठंडे पानी की जगह गर्म चाय पीना शुरू करें। साथ ही आहार में हरी सब्जियों और जिंक की मात्रा बढाएं। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट का प्रयोग भी कर सकते हैं।