Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड के मौसम में तेजी से बढ़ता है वजन, जानें कारण और बचने के उपाय

ठंड के मौसम में अन्य मौसम के मुकाबले तेजी से वजन बढ़ता है। जो लोग डायट पर सही से ध्यान नहीं देते हैं उनका तो वजन कई किलो तक बढ़ जाता है।

ठंड के मौसम में तेजी से बढ़ता है वजन, जानें कारण और बचने के उपाय
ठंड के मौसम में वजन बढ़ने का कारण। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 30, 2018 12:35 AM IST

ठंड के मौसम में अन्य मौसम के मुकाबले तेजी से वजन बढ़ता है। जो लोग डायट पर सही से ध्यान नहीं देते हैं उनका तो वजन कई किलो तक बढ़ जाता है। मौसम जैसे-जैसे ठंडा होता जाता है लोग एक्सरसाइज और कम से कम शारीर से काम लेते हैं जिसकी वजह से कम कैलोरी बर्न होती है और डायट ज्यादा होती जाती है वजन बढ़ता जाता है। हम यहां कारण और उससे वजन को नियंत्रित रखने के उपयों के बारे में बात कर रहे हैं।

ठंड के मौसम में क्यों बढ़ जाती है डायट ?

हमारे शरीर में मौजूद रक्त पोषण और गर्मी देने का काम करता है। हमारे शरीर की यह कार्यप्रणाली होती है कि जब मस्तिष्क को यह सूचना मिलती है कि हमें ठंडक महसूस हो रही है तो यह स्वयं ही गर्म हो जाता है, जैसे कंपकंपाहट करने से मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ जाती है और हमें ठंड लगना कम हो जाता है।

Also Read

More News

ये भी पढ़ेंः क्या आपके भी घुटनों में जकड़न रहती है ? आज से ही अपनाएं ये उपाय।

जब हम खाते हैं तो यह हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऊर्जा पहुंचाता है और हमें गर्मी का अहसास होता है। लेकिन जब हम नहीं खाते हैं तो हमारे मस्तिष्क तक यह संदेश जाता है कि शरीर में पर्याप्त पोषकयुक्त रक्त नहीं है, और ऐसे में हमें फिर से खाने की इच्छा होती है।

ये भी पढ़ेंः वायु प्रदूषण से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय।

क्या खाएं ?

  • अनार
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • सिट्रस फू्रट्स
  • आलू

किन बातों का रखें विशेष ध्यान ?

  • हफ्ते में एक दिन अधिक शकर वाले मीठे पकवान खाने से बचें
  • ब्रेकफास्ट में ऊर्जा प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें
  • डिनर से पहले सादे टमाटर या सब्जियों का सूप पीएं
  • सुबह व्यायाम करने की बजाय शाम में व्यायाम करें
  • अपने नियमित व्यायाम के रूटीन पर कायम रहें
  • रात के खाने में ढेर सारी सब्जियां शामिल करें
  • फुल क्रीम दूध की जगह लो फैट मिल्क पीएं
  • हर दिन दो से तीन बार ग्रीन टी पीएं
  • पसंदीदा उच्च वसा वाले खाद्य को रात में केवल एक बार लें
  • Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More