
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Published : November 20, 2024 7:44 AM IST
Delhi Today AQI : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक होता जा रहा था। इस बीच आज यानि बुधवार को दिल्लीवासियों को प्रदूषण से थोड़ी सी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज एक्यूआई में कमी देखी जा रही है। वहीं, तापमान में भी थोड़ी सी गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से अब कई लोग गर्म कपड़े में भी नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है।
वहीं, मंगलवार की देर रात दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा रहा और बुधवार की सुबह भी कोहरा देखा गया है। बढ़ते कोहरे की वजह से दिल्ली में विजिबिलिटी बहुत कम दर्ज की गई।
बता दें कि भले ही AQI में कमी आई है, लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी काफी खतरनाक माना जा रहा है। सुबह 7 बजे के करीब ओवरऑल दिल्ली का AQI 423 है, जो काफी खतरनाक स्तर मानी जाती है। वहीं, दिल्ली के अन्य इलाकों का AQI निम्न है-
घना कोहरे का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा हो सकता है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है। वहीं, मंगलवार को दिल्ली का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम है। वहीं, शाम के दौरान हल्की ठंड के साथ हवाएं भी चली हैं।