... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 13, 2023 9:24 AM IST
दिन में इस वक्त सोना दिल के लिए सबसे अच्छा! वैज्ञानिकों ने बताया हार्ट अटैक के खतरे से बचने का सही समय
हम सभी जानते हैं कि नींद या फिर आराम हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। दरअसल इस दौरान आपका शरीर ऑटोमैटिकली हील होता है और आपके शरीर के कुछ अंग डिटॉक्स का काम करते हैं। नींद और आराम दोनों ही हमारे ह्रदय स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि अगर आप रात को सही तरीके से सोते हैं या फिर अच्छी नींद लेते हैं तो ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने का काम करती है। इतना ही नहीं अच्छी नींद आपको एनर्जेटिक तो बनाती है साथ ही आपके दिल को आराम देने के अलावा इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे दिन में किस वक्त सोना आपके दिल के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है? अगर नहीं तो वैज्ञानिकों ने इस बात का खुलासा किया है कि आप किस वक्त सोकर अपने ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में नींद के समय और ह्रदय रोगोंके बीच एक संबंध दर्शाया गया है। ये अध्ययन नवंबर 2021 में डिजिटल हेल्थ के नाम से प्रकाशित हुआ था। इस स्टडी में विशेष रूप से महिलाओं के सोने के समय और ह्रदय रोगों के बीच संबंध की संभावना को तलाशा गया। दरअसल अध्ययन में शामिल 55 फीसदी महिलाएं ही थीं।
यूके बायोबैंक में कुल 88,026 लोगों को इस रिसर्च के लिए शामिल किया गया था। ये स्टडी 2006 से 2010 के बीच हुई थी और अध्ययन में शामिल लोगों की औसत उम्र 61 साल थी। अध्ययन में शामिल लोगों को ह्रदय रोग से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ पाया गया, जिसमें हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, क्रोनिक इसेमिक हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और ट्रांसियंट इसेमिक अटैक शामिल है।
5.7 साल तक चले इस लंबे अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि वे लोग, जो रात को बहुत देर से सोते थे या फिर मध्यरात्रि के वक्त सोते थे उनमें ह्रदय रोगों का खतरा सबसे ज्यादा था। इस वक्त सोने वाले लोगों को खतरा 25 फीसदी ज्यादा रहता था।
वहीं अगर कोई व्यक्ति रात 10 से 11 बचे के बीच सोता है तो उसे ह्रदय रोगों का खतरा सबसे कम होता है।
शोधकर्ताओं ने ये भी पता लगाया कि रात 11 बजे से लेकर मध्यरात्रि यानि 12 बजे के बीच सोने से खतरा 12 फीसदी तक बढ़ जाता है जबकि अगर आप 10 बजे से पहले सो जाते हैं तो ये खतरा 24 फीसदी तक बढ़ जाता है। स्टडी के दौरान कुल 3172 लोग दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार हुए।
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर के प्रोफेसर डॉ. डेविड प्लान्स का कहना है कि रात को 12 बजे के बाद सोने से दिल के स्वास्थ्य के लिए खतरा खड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी स्टडी ये बताती है कि जिस वक्त आप सोने जाते हैंकि उस वक्त हमारी बॉडी का 24 घंटे का साइकल और उस दौरान होने वाली गतिविधियां आपके स्वास्थ्य को निर्धारित करती हैं। सबसे ज्यादा खतरनाक समय है रात 12 बजे के बाद क्योंकि इस दौरान सोने से आप सुबह सूरज की रोशनी से वंचित हो जाते हैं, जो कि बॉडी क्लॉक को रिसेट कर देता है।