• हिंदी

क्‍या है सस्टेनेबल लिविंग, जिसके बारे में जागरुकता बढ़ाएंगी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

क्‍या है सस्टेनेबल लिविंग, जिसके बारे में जागरुकता बढ़ाएंगी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर
इसे लिविंग विद नेचुरल हार्मनी भी कहा जा सकता है। मनुष्य के संपूर्ण स्वास्‍थ्‍य  के लिए सस्टेनेबल लिविंग बहुत जरूरी है। ©IANS

इसे लिविंग विद नेचुरल हार्मनी भी कहा जा सकता है। मनुष्य के संपूर्ण स्वास्‍थ्‍य  के लिए सस्टेनेबल लिविंग बहुत जरूरी है।

Written by Editorial Team |Published : September 21, 2019 6:49 PM IST

सस्‍टेनेबल लिविंग (Sustainable Living) केवल आज ही नहीं, बल्कि आने वाले समय में भी बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी है। इसमें हम प्रकृति के प्रति ज्‍यादा सद्भावपूर्ण जीवन जीते हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बड़े स्तर पर 'क्लाइमेट वॉरियर' नामक प्रचार-अभियान शुरू किया है, ताकि ग्लोबल वॉर्मिग, पर्यावरण संरक्षण और दीर्घ जीवन के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। आइए जानते हैं कि क्‍या है सस्टेनेबल लिविंग (Sustainable Living) जिसके लिए जागरुकता अभियान में जुट गईं हैं भूमि पेडनेकर।

क्या है सस्टेनेबल लिविंग

यह एक तरह का जीवन जीने का तरीका है। इसमें हम प्रकृति से प्राप्त होने वाली चीजों का कम से कम दोहन करते हैं। यह खुद को मिनीमलिस्टिक कर लेने का एक तरीका भी है। जिसमें हम प्रकृति के प्रति सद्भाव रखते हैं। इसे लिविंग विद नेचुरल हार्मनी भी कहा जा सकता है। मनुष्य के संपूर्ण स्वास्‍थ्‍य  के लिए सस्टेनेबल लिविंग बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जब हम पानी को गंदा नहीं करते, उन चीजों का इस्ते्माल नहीं करते जो प्रदूषण फैलाती हैं और प्रकृति से केवल न्यूनतम आवश्यकता की वस्तुएं ही लेते हैं, तो इस तरह हम प्रकृति और व्यक्ति दोनों की मदद करते हैं। भूमि पेडनेकर इसी के लिए काम करने को लेकर उत्साेहित हैं।

क्‍या कहती हैं भूमि

भूमि ने कहा, "इंसानों ने जलवायु को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया है। यह ठीक न होने के कगार पर पहुंच गया है और हम अभी भी यह सोच रहे हैं कि हमारे पास काफी वक्त है। हमें यह समझना होगा कि बड़े पैमाने पर बाढ़ आ रही है, सूखा पड़ रहा है, जंगलों में आग लग रही है। भूजल स्तर भी कम होता जा रहा है।"

Also Read

More News

क्‍या है क्‍लाइमेट वॉरियर

'क्लाइमेट वॉरियर' एक सोशल मीडिया और ऑनलाइन पहल है, जिसके तहत लोगों को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के अनुकूल जीवन विकल्पों को अपनाने की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत पूरे भारत में प्रयासरत पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिक समूहों द्वारा किए गए कार्यो पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

बेहतर प्रयासों को करेंगे सलाम

भूमि ने आगे कहा, "इस अभियान के तहत हम हर उस इंसान के बारे में बताएंगे, जिन्होंने जलवायु व पर्यावरण की दिशा में कदम बढ़ाया है और इनमें बदलाव लाने की कोशिश की है, इसलिए इस कैम्पेन में इन लोगों से बातचीत की जाएगी।"

लाइफस्‍टाइल मिस्‍टेक्‍स से भी होता है गंजापन, नया उपकरण करेगा बाल उगाने में मदद

इस तरह लाएंगी जागरुकता

भूमि ने यह भी कहा, "यहां मैं कुछ छोटे-छोटे मजेदार वीडियो भी अपलोड करूंगी, जिन्हें मैंने अपनी जिंदगी में अपनाया है। इसका उद्देश्य शहरों में रहने वाले दर्शकों को इस बारे में शिक्षित करना और उन्हें यह बतलाना है कि हम सबसे बड़े उपभोक्ता हैं और हमें बदलाव लाने की जरूरत है।"

सुबह खाली पेट पानी पीकर खुद को फि‍ट रखती हैं ड्रीम गर्ल की नुसरत भरूचा

महत्‍वपूर्ण है यह

भूमि ने इस बात पर जोर दिया कि इस बदलाव को अभी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "इस चीज के लिए मुझमें उतना ही जुनून है, जितना कि मेरा अपने करियर और अपने परिवार के लिए है। मैं अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा इस कार्य के प्रति समर्पित करना चाहती हूं।"

इनपुट : IANS