क्या है सुपरफेटेशन? जिसके कारण महिला ने 6 महीने में दिया दूसरे बच्चे को जन्म, अमेरिका से सामने आया मामला

हाल ही में अमेरिका से एक मामले सामने आया है कि जिसमें एक महिला ने 6 माह के भीतर दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस महिला का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : February 16, 2024 9:15 AM IST

कुछ दिन पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पता चला है कि एक महिला में 6 माह की अवधि के भीतर अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही सभी लोग दंग रह गए हैं। इस महिला का विडियो इंटरनेट पर विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स पर काफी वायरल है। जिसे आज तक लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक महिला दो बच्चों के साथ नजर आ रही है जिसमें एक बच्चे की उम्र 6 माह तो एक नवजात बच्चा नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस महिला ने 6 माह के अंदर ही 2 बच्चों को जन्म दिया है।

क्या है महिला की पहचान?

वीडियो में दिख रही महिला की पहचान अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की 'जेसिका' के रूप मे हुई है। जेसिका कैलिफोर्निया में एक हेयर स्टाइलिस्ट हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना को लेकर सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे 6 माह के अंदर दो बच्चों को जन्म देना संभव है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद इस घटना की सच्चाई को देखा गया तो सामने आया कि यह केवल सुपरफेटेशन की प्रक्रिया से द्वारा ही संभव है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक महिला गर्भवती होने के बाद भी दूसरा गर्भ धारण कर सकती है।

क्या है सुपरफेटेशन?

हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक सुपरफेटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आपको तब गर्भ धारण कराया जाता है जब आप पहले से एक बार गर्भवती हों। आसान शब्दों में कहें तो सुपरफेटेशन तब होता है जब एक महिला के गर्भ में एक अंडा पहले से फर्टिलाइज्ड हो रहा हो। गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर तमात तरह के परिवर्तनों से जूझता है। हालांकि इस दौरान भी महिला को इस विधि के माध्यम से गर्भधारण कराया जा सकता है। लेकिन इस विधि से ओवुलेशन के चांस बेहद कम हो जाते हैं।

कितना आम है सुपरफेटेशन?

बात करें सुपरफेटेशन की तो यह काफी दुर्लभ प्रक्रिया है। अब तक इसके कुल मामलों में केवल 10 मामले ऐसे सामने आए हैं जो पुष्ट माने जा सकते हैं। मनुष्य में सुपरफेटेशन के सफल होने की संभावना लगभग शून्य के बराबर है। यह प्रक्रिया छोटे स्तनधारियों और मछलियों की प्रजातियों में संभव है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source