Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में बन रही गांठ सीबेशियस सिस्ट है या नहीं कैसे पता करें ?

यह थैलीनुमा बंद रचना के होते हैं। मेडिकल की भाषा में इसके अंदर प्रोटीन, केराटिन जमा होता है।

शरीर में बन रही गांठ सीबेशियस सिस्ट है या नहीं कैसे पता करें ?
सीबेशियस सिस्ट के कारण, लक्षण और इलाज। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 22, 2018 9:56 PM IST

सीबेशियस सिस्ट स्किन पर होने वाली बहुत आम बीमारी है। शरीर में कहीं भी ये सिस्ट हो सकते हैं। बनावट की बात करें तो यह थैलीनुमा बंद रचना की होते हैं। मेडिकल की भाषा में इसके अंदर प्रोटीन, केराटिन जमा होता है। सामान्यतया यह तब होता है जब शरीर की सीबेशियस ग्रंथि या तेल उत्पादक ग्रंथि ब्लाक हो जाती हैं। कभी-कभी यह जल्द ही पस भरकर बह जाता है तो कभी-कभी यह कई सालों तक शरीर में बना रहता है। सीबेशियस सिस्ट सामान्यतया कैंसर रहित गांठे होती हैं लेकिन कभी-कभी सीबेशियस सिस्ट समझकर लोग कैंसर की गांठों को भी इग्नोर कर देते हैं।

ज्यादातर सीबेशियस सिस्ट चेहरे, गर्दन और कंधों के आस-पास होता है। कुछ लोगों में यह वजाइना या जननांगो के आस-पास भी होते हैं। सीबेशियस सिस्ट बहुत धीरे-धीरे बड़ा होता है। सीबेशियस सिस्ट में सामान्यतया दर्द नहीं के बराबर होता है। ज्यादातर सीपेशियस सिस्ट में इलाज की जरूरत नहीं होती है। लेकिन स्किन पर होने वाली किसी भी गांठ के बारे में हमेशा सतर्क रहने की जरूरत होती है।  ये भी पढ़ेंः गैस व एसिडिटी से रहते हैं परेशान ? आंत की सफाई में है समाधान…अपनाएं ये उपाय।

कब पड़ती है जांच की जरूरत 

Also Read

More News

कुछ सीबेशियस सिस्ट खतरनाक रूप भी ले सकते हैं। सीबेशियस सिस्ट में अगर दर्द हो तो स्किन टेस्ट करवा लेना चाहिए। कुछ मामलों में बायोप्सी की भी जरूरत पड़ सकती है। ज्यादातर सीबेशियस सिस्ट कैंसर रहित होते हैं।

कितने दिन तक रहते हैं ये सिस्ट 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कुछ सीबेशियस सिस्ट अपने आप अदृश्य हो जाते हैं तो कुछ हमेशा शरीर में बने रहते हैं। अगर इनमें दर्द जैसे लक्षण नहीं हैं तो इनको छेड़ना नहीं चाहिए।

About the Author

... Read More