मिजोरम में स्क्रब टाइफस बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं लोग, क्या है यह बीमारी ?

स्क्रब टाइफस' को 'बुश टाइफस' भी कहा जाता है जो ऑरेंटिया सुसुगामुशी नाम के कीटाणु की वजह से होती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 17, 2019 1:37 PM IST

मिजोरम के सरछिप जिले के थेन्जॉल कस्बे में कम से कम 152 लोग 'स्क्रब टाइफस' बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 'स्क्रब टाइफस' को 'बुश टाइफस' भी कहा जाता है जो ऑरेंटिया सुसुगामुशी नाम के कीटाणु की वजह से होती है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और कभी-कभी शरीर पर चकत्ते होना है।

अस्थमा के मरीजों की सांस लेने की तकलीफ को कैसे कम करता है कीवी ?

अधिकारियों ने कहा कि यह बीमारी बीते साल नवंबर में फैलनी शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि राज्य एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पछुऑ ललमलसावमा और विशेषज्ञों की एक टीम ने थेन्जॉल का दौरा किया है।

सर्दी में स्किन पर की गयी ये गलतियां छीन सकती हैं निखार।

वहां जीवाणु से प्रभावित संदिग्ध लोगों और मरीजों के लिये मुफ्त क्लीनिक खोला गया है। थेन्जॉल कस्बा राजधानी आइजोल से 90 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि स्क्रब टाइफस से 2018 में थेन्जॉल में दो लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने कहा कि 2012 से अब तक इस बीमारी से 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,000 से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हुए हैं।

सर्दी के मौसम में पॉपकॉर्न खाने से डायबिटीज सहित कई बीमारियों से रहेंगे दूर।

बता दें स्क्रब टाइफस नाम की यह बीमारी पिस्सुओं के काटने से होती है और डेंगू की ही तरह इस बीमारी में भी प्लेटलेट्स की संख्या घट जाती है। बता दें पिस्सू के काटने से इसके लारवा में मौजूद जीवाणु रिक्टशिया सुसुगामुशी व्यक्ति के खून में फैल जाता है, जिसके चलते लिवर, फेफड़े और दिमाग में संक्रमण फैलने लगता है। जिसके बाद यह मल्टी-ऑर्गन डिसऑर्डर तक पहुंच जाता है।

सर्दी में कमर दर्द से रहते हैं परेशान, रोजाना करें सिर्फ यह उपाय जरूर मिलेगी राहत।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source