Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोनावायरस समय समय पर अपना रूप बदल रहा है और लोगों को संक्रमित कर जान का दुशमन कर रहा है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) बेहद संक्रामक था। जबकि तीसरी लहर का कारण ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) था, जो बहुत तेजी से फैलता तो है लेकिन डेल्टा की तुलना में कम खतरनाक है। हालांकि अब इनसे अलग कोरोना का एक नया वेरिएंट सामने आया है जिसका नाम डेल्टाक्रॉन (Deltacron) है। इसे डेल्टा और ओमिक्रोन का कॉम्बिनेशन बताया जा रहा है।
यूके के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यूके में एक व्यक्ति एक ही समय पर डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हुआ है। खबरों के अनुसार पहले इस टेस्ट को लैब का एक एरर (Error) माना जा रहा था लेकिन अब इसे डेल्टाक्रॉनही समझा जा रहा है। हालांकि अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यूके के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वो इस वेरिएंट को बारीकी से मॉनिटर कर रहे हैं। जिस व्यक्ति में एक ही समय पर डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट दिखा है उसकी उम्र क्या है, वह कब संक्रमित हुआ और अभी क्या स्थिति है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।
यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी की वीकली वेरिएंट सर्विलेंस रिपोर्ट के अनुसार अभी यह साफ नहीं हुआ है कि ये वेरिएंट कहीं बाहर से आया है या फिर ब्रिटेन में ही बना है। UKHSA के अधिकारी अभी यह भी नहीं जानते हैं कि ये नया वेरिएंट कितना संक्रामक या गंभीर है और वैक्सीन के असर को प्रभावित करेगा या नहीं। खबरों के अनुसार यूकेएचएसए के एक सूत्र का कहना है कि स्वास्थ्य अधिकारी वेरिएंट से ज्यादा चिंतित नहीं थे क्योंकि अभी नंबर काफी कम हैं।