... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 22, 2018 1:02 PM IST
मूवंबर के बारे में क्या आप जानते हैं ? ©Shutterstock.
मूवंबर के बारे में क्या आप जानते हैं ? नवंबर महीने में मनाये जाने वाले इस विशेष कार्यक्रम के बारे में हेल्थ के क्षेत्र में काम करने वालों को जरूर जानना चाहिए। रोगों प्रति जागरूकता फैलाने वाले इस मुवमेंट के बारे में जरूर जनाना चाहिए। साल के नवंबर माह में यह प्रेस्टेट कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर और आत्महत्या जैसी समस्याओं के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए पूरे माह शेविंग न करके अपनी दाढ़ी-मूंछ ज्यादा से ज्यादा उगाना इस मूवमेंट का हिस्सा है। मूवंबर मनाने के पीछे हेल्थ के राज भी हैं। जानें मूवंबर की 5 खास बातें........
कैसे शुरू हुआ
मूवंबर की शरुआत 2003 में ऑस्ट्रेलिया में हुई जब कुछ पुरुषों ने पुरुषों के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से अपनी मूंछ बढ़ाना शुरू किया।
मूवंबर से होने वाले फायदे
दाढ़ी आपके फेफड़ों में धूल-मिट्टी जाने से रोकती है। आप जब शेविंग करते हैं तो आपकी स्किन में बैक्टीरिया जाने का खतरा रहता है। यही नहीं दाढ़ी स्किन को हानिकारक अल्ट्रावॉइलेट किरणों के संपर्क में आने से भी रोकती है। स
दाढ़ी से न करें शुरुआत
आपकी दाढ़ी चाहे पहले से ही बढ़ी हुई हो, फिर भी आपको शुरुआत इसे साफ कराके ही करनी है। ऐसा नहीं है कि आप सिर्फ शेविंग बंद करके ही कैंसर मरीजों की मदद कर सकते हैं। आप चाहे तो भरोसेमंद संगठनों को कुछ धनराशि देकर भी अपनी मदद दे सकते हैं। आप इस अभियान का प्रचार-प्रसार भी कर सकते हैं।
आपको क्या करना है
पूरे माह आपको अपनी मूंछ बढ़ानी है, शेविंग नहीं करनी है। अच्छा होगा कि आप पुरुषों में पोस्टेट कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर और मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाएं और संभव हो तो धनराशि भी जुटाएं।
क्या है लक्ष्य
मूवंबर के जरिेए नियमित तौर पर चेक-अप कराने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन दिया जाता है, नियमित तौर पर चेक-अप होता रहे तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय रहते पता लग जाता है। ऐसा करके एक हेल्दी लाइफस्टाइल की और कदम बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा अपने लुक में बदलाव करने का यह एक मजेदार तरीका है।
ये भी पढ़ेंः इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये खाद्य पदार्थ।
ये भी पढ़ेंः फिटनेस व वेटलॉस की तैयारी कर रही महिलाएं अपनाएं ये आसान स्टेप्स।
ये भी पढ़ेंः तीन आयुर्वेदिक पेय पदार्थ जो सांस व फेफड़े की बीमारियों को रखेंगे दूर।
ये भी पढ़ेंः सीओपीडी व सांस के मरीजों के लिए 9 प्राकृतिक उपाय।
ये भी पढ़ेंः क्या होता है सीओपीडी ? जानें कारण और बचाव।
ये भी पढ़ेंः दिमाग की यह बीमारी इंसान को कर देती है नाकारा, जानें 6 लक्षण।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.