Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

International Infection Prevention Week 2019 क्या है, क्यों मनाते हैं, कब हुई शुरुआत और थीम, जानें

अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण निवारण सप्ताह (International Infection Prevention Week 2019) की स्थापना 1986 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने की थी। इसका उद्देश्य संक्रमण निवारण विशेषज्ञ की भूमिका, संक्रमण को रोकने में रोगी की भूमिका और स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण की रोकथाम को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

International Infection Prevention Week 2019 क्या है, क्यों मनाते हैं, कब हुई शुरुआत और थीम, जानें
अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण निवारण सप्ताह (International Infection Prevention Week 2019) की स्थापना 1986 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने की थी। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 17, 2019 12:33 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण निवारण सप्ताह (International Infection Prevention Week 2019) की स्थापना 1986 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने की थी। इसका उद्देश्य संक्रमण निवारण विशेषज्ञ की भूमिका, संक्रमण को रोकने में रोगी की भूमिका और स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण की रोकथाम को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। प्रत्येक वर्ष 16 से 22 अक्टूबर तक ''इंटरनेशनल इंफेक्शन प्रिवेंशन वीक'' मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है स्वास्थ्य सेवा से जुड़े संक्रमणों के खतरे को कम करना।

हॉस्पिटल में इंफेक्शन के कारण हो जाती हैं मौतें

जब कोई इलाज करवाने के लिए हॉस्पिटल या अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में जाता है, तो उसके स्वास्थ्य-संबंधी संक्रमणों (healthcare-associated infections) से प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है। दुर्भाग्य से, अमेरिका में अस्पतालों में 31 में से लगभग 1 व्यक्ति हर साल इन संक्रमणों से मर जाता है, जिनमें से कई को उचित इंफेक्शन प्रिवेंशन प्रैक्टिसेज के जरिए रोका जा सकता है।

मप्र : सोशल मीडिया के सहारे रक्तदान का नायाब अभियान!

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

क्या है इस बार का थीम

हर साल की तरह इस बार भी ''अंतर्राष्ट्रीय संक्रमण निवारण सप्ताह'' (International Infection Prevention Week 2019) का थीम निर्धारित किया गया है। संक्रमण या इंफेक्शन से बचाव हर किसी की जिम्मेदारी या बिजनेस होनी चाहिए। कहने का अर्थ ये है कि मरीजों को संक्रमण (इंफेक्शन) से सुरक्षित रखने में हममें से प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और हम सभी को उस भूमिका को निभाना भी चाहिए, ताकि लोग संक्रमण से मर ना सकें। ऐसे में ''इंटरनेशनल इंफेक्शन प्रिवेंशन वीक'' (IIPW 2019) में सभी कि जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वो अपने सहयोगियों और दोस्तों के साथ इसमें शामिल हों। आईआईपीडब्ल्यू के लिए 2019 की थीम ''टीके, हर किसी का व्यवसाय हैं" (Vaccines are Everybody’s Business) रखा गया है। यदि आप हर बीमारियों के टीके समय पर लेते हैं, तो कई तरह के गंभीर संक्रमणों से खुद को बचाए रख सकते हैं।

About the Author

... Read More