दिल्ली के अस्पताल में शुरू की गयी "हैप्पीनेस थेरपी" क्या है ?

गुरुवार को गुरुतेग बहादुर अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों, डॉक्टर्स और नर्सों के साथ बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मैंने चूड़ी जो खनखाई’ पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 18, 2019 2:27 PM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गुरुवार को गुरुतेग बहादुर अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों, डॉक्टर्स और नर्सों के साथ बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मैंने चूड़ी जो खनखाई’ पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए। वे हैप्पीनेस थैरेपी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। डॉक्टर्स, नर्सों और अस्पताल का दूसरा स्टाफ अब इसी तरह नाचता-गाता दिखाई दे सकता है। राइबोस चायः कैफीन-फ्री ऐसी चाय जो डायबिटीज कंट्रोल व वजन कम करने में सहायक है।

क्या है हैप्पीनेस थेरपी ? 

हैप्पीनेस थेरपी के बारे में अभी तक कोई ठोस मेडिकल रिसर्च नहीं हैं लेकिन हिंदी फिल्म मुन्नाभीई एमबीबीएस तो आपको याद ही होगी जिसमें मरीजों के इलाज के लिए जादू की झप्पी देना दिखाया गया है। इसके अलावा वेस्टंडीज के एक अस्पताल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मरीजों के इलाज के लिए खुशनुमा माहौल बनाने के लिए संगीत-डांस किया जा रहा था। क्या कॉफी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं, क्यों कहते हैं इसे फैट कटर ?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स ?

जीटीबी अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने बताया, "हैप्पीनेस थैरेपी मरीजों की वैलनेस के लिए शुरू की गई है। इसमें डांस के अलावा गीत-संगीत, योगा और दूसरे तरीके शामिल किए जा सकते हैं। कुल मिलाकर इसका उद्देश्य मरीजों को अच्छा माहौल देना और स्टाफ- मरीजों के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना है। सभी विभाग अपने मुताबिक प्लानिंग कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि डांस ही किया जाए।" अस्थमा के मरीजों की सांस लेने की तकलीफ को कैसे कम करता है कीवी ?

कुछ डॉक्टर्स क्यों कर रहे हैं हैप्पीनेस थैरेपी का विरोध ? 

गुरुतेग बहादुर अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने डांस नहीं करने का ऐलान किया है। आरडीए प्रेसिडेंट डॉ. आनंद चोपड़ा का कहना है कि डॉक्टरों पर मरीजों का वैसे ही बहुत ज्यादा प्रेशर रहता है। ऐसे में यदि डॉक्टरों को नाचने के लिए कहा जाएगा तो उससे अस्पताल का माहौल खराब होगा। सर्दी में स्किन पर की गयी ये गलतियां छीन सकती हैं निखार। 

एसोसिएशन ने फैसला किया है कि कोई भी डॉक्टर डांस नहीं करेगा। मरीजों का मन ठीक रखने के लिए और भी तरीके अपनाए जा सकते हैं, उसमें से वार्ड में हल्का म्यूजिक चलाना बेहतर रहेगा। सर्दी के मौसम में पॉपकॉर्न खाने से डायबिटीज सहित कई बीमारियों से रहेंगे दूर।

PUBG (पबजी) गेम क्यों पड़ रहा है लोगों के दिमाग पर भारी ?

इन 8 लक्षणों से रहें सावधान कहीं लीवर में जमा तो नहीं हो रहा टॉक्सिन।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.