... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 3, 2023 12:43 PM IST
दिल्ली में फैला एक और खतरनाक वायरस! सिर्फ 2 लक्षणों को पहचानकर डॉक्टर से कराएं टेस्ट, जानें खतरा
What is H3N2 : देश के अलग-अलग राज्यों में इंफ्लूएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन ये वायरस इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। जी हां, इस वायरस का शिकार होने पर मरीज न सिर्फ तेज बुखार बल्कि लंबे वक्त तक खांसी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये खांसी आपको सप्ताह तक परेशान कर सकती है। दिल्ली-एनसीआर में भी इस घातक फ्लू और लंबे वक्त तक सीने में जकड़न या फिर बंद नाक जैसी परेशानियों से लोग परेशान हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंफ्लूएंजा वायरस के H3N2 वेरिएंट की वजह से मामलों में वृद्धि हो रही है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से प्राप्त डेटा के मुताबिक, बीते दो से तीन महीने में H3N2 बहुत तेजी से फैला है। इसके लक्षणों में शामिल हैं दो से तीन दिन तक तेज बुखार रहना, शरीर में दर्द, सिर में दर्द, गले में खराश और दो से तीन सप्ताह तक लगातार खांसी।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अस्पतालों में ओपीडी के मामलों में 90 फीसदी तक उछाल पाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा मामले वायरल फीवर, सर्दी और खांसी, फेफड़ों की एलर्जी जैसे ब्रोंकाइटिस के मामले बहुत ज्यादा आ रहे हैं। मौजूदा वक्त में बदलता मौसम इस फ्लू वायरस के फैलने के पीछे काफी हद तक जिम्मेदार है। इसके असावा प्रदूषण भी वायरल के साथ-साथ लोगों में इस परेशानी की वजह बन रहा है।
इस संक्रमण का खतरा बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा है। इनके अलावा मौसमी बीमारियों के शिकार लोगों को भी वायरल इंफेक्शन या फिर सीने में जकड़न की परेशानी हो रही है। इसलिए अस्थमा और सांस लेने में परेशानी जैसी फेफडों की बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी खतरा है।
अगर आपको अस्थमा जैसी गंभीर परेशानी है त आपको इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये अस्थमा अटैक का कारण बन सकता है। इस खतरे को कम करने के लिए आपको तुरंत पल्मोनलॉजिस्ट या फिर फिजिशियन से मिलने की जरूरत है।
1-घर से बाहर निकलते वक्त आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
2-फ्लू से बचने के लिए आपको फ्लू वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जाती है।
3-हाथ को बार-बार धोएं
4-शरीर को हाइड्रेट रखें