Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बीते रोज गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में बहुत बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसमें देखने को मिला है कि रेस्टोरेंट में खाना खाने आए कुछ लोगों को माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस खिला दी गई। जिसके कारण उनकी हालत काफी खराब हो गई। जिसके बाद इन लोगों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत भी की गई है। वहीं इस घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें माउथ फ्रेशनर के पैकेट में हमें ड्राई आइस खाने को दिया गया, जिसके चलते हमारी हालत खराब हो गई। हालांकि इस बात की जांच पुलिस कर रही है कि यह केवल एक गलती के कारण हुआ है या इसके पीछे कोई सोची समझी साजिश थी। Dry Ice in Gurugram
दरअसल बीते रोज गुरुग्राम के सेक्टर 90 में एक रेस्टोरेंट में तीन कपल्स खाना खाने गए। जहां खाने के बाद वेटर ने उन्हें खाने के लिए माउथ फेशनर के पैकेट ऑफर किए। जिन पैकेट्स में माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस भरा हुआ था। इन लोगों ने इस पैकेट को जैसे ही अपने मुंह में डाला उनके मुंह से सीधा खून निकलने लगा। वहीं होटल के मालिक ने इसे वेटर की गलती बताते हुए कहा कि 'वेटर ने गलती से कस्टमर्स को माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस सर्व कर दी'।
ड्राई आइस यानी सूखी बर्फ जिसे ठोस कार्बन डाइऑक्साइड भी कहा जाता है। यह एक काफी महत्वपूर्ण कूलिंग एजेंट है, जिसका इस्तेमाल औद्योगिक क्षेत्र में कूलिंग के लिए किया जाता है। आइस नाम सोचकर यदि आप यह सोच रहे हों कि इसे पानी से तैयार किया जाता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके निर्माण में पानी का किसी तरह का प्रयोग नहीं किया जाता है। ड्राई आइस का इस्तेमाल उद्योग के लिए जितना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका हमारी सेहत के लिए उतना ही नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो ड्राई आइस हमारे शरीर पर एक तेजाब की तरह काम करती है। जिससे ज्यादा संपर्क में आने पर व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।
Disclaimer- यह लेख आपकी जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह से भयभीत करना नहीं है। यदि आप किसी भी पैकेट बंद चीज का सेवन कर रहे हैं तो एक बार उसकी जांच जरूर कर लें। वहीं किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।