... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 29, 2018 4:48 PM IST
क्या आप जानते हैं कि 45 प्रतिशत लोगों को साइलेंट हार्ट अटैक होते हैं ? © Shutterstock
क्या आप जानते हैं कि 45 प्रतिशत लोगों को साइलेंट हार्ट अटैक होते हैं ? यदि नहीं जानते हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए। एक अध्ययन में यह पाया गया कि ज्यादातर लोगों को साइलेंट हार्ट अटैक से मौत होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो साइलेंट हार्ट अटैक से पुरुषों की मौत ज्यादा होती है। ऐसा नहीं है कि इसके महिलाओं की मौत नहीं होती है। मौत होती है लेकिन पुरुषों की तुलना में कम होती है। हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में 45 प्रतिशत लोगो साइलेंट हार्ट अटैक से मरते हैं।
वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर इस बात को जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसका लोगों को पता भी नहीं चलता है और हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। साइलेंट हार्ट अटैक में हार्ट की धमनियों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है या बिल्कुल बंद हो जाता है। अगर आकड़ों की बात करें तो 25 प्रतिशत लोगों को 40 साल की उम्र से पहले हार्ट अटैक आता है। हार्ट अटैक के लक्षणों में सबसे प्रमुख थकान, नींद की कमी, अपच और सीने में होने वाले दर्द होता है। इसे लेकर काफी लोग भ्रम में रहते हैं।
साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में लोगों को पता नहीं होता है इसलिए इससे मरने वालों की संख्या ज्यादा होती है। लक्षणों की जानकारी न होने के वजह से लोग जांच भी नहीं करवा पाते हैं। कुछ लोगों को दर्द के सही जगह का अंदाजा भी नहीं हो पाता है।
ये भी पढ़ेंः हार्ट की बीमारियां रहेंगी दूर इन 6 में से करें कोई एक व्यायाम।
ये भी पढे़ंः 5 बातें, जो बताती हैं आप दिलो-दिमाग से हैं कमजोर।
कुछ लोगों में इसके लक्षण में सीने के बीचो-बीच दर्द होता है जिसे लोग हार्ट अटैक का लक्षण नहीं मानते हैं। रिकरिंग साइलेंट अटैक दिल को गहरे तौर पर और भारी नुकसान पहुंचाता है। इलाज के अभाव में दोबारा और ज्यादा गंभीर हार्ट अटैक आने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
साइलेंट हार्ट अटैक ज्यादातर उन लोगों को आता है जो लोग स्मोकिंग करते हैं। जरूरत से ज्यादा वजन वाले इंसान को भी साइलेंट हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है।
साइलेंट हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें ?