एक्‍सरसाइज से बचने के कौन से बहाने बनाते हैं आप ?

व्‍यायाम सेे खुद को बचाने के लिए लोग बनाते हैं तरह-तरह के बहाने और करते हैं खुद का नुकसान।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 27, 2018 7:46 AM IST

शारीरिक व्‍यायाम हम सभी के लिए जरूरी है। जिन्‍हें हम लाइफ स्‍टाइल डिजीज कहते हैं उन सब की जड़ हमारे यही बहाने हैं। जब तक हम इन बहानों का दामन नहीं छोड़ेंगे त‍ब तक स्‍वस्‍थ जीवन की तरफ कदम बढ़ा पाना भी बहुत मुश्किल होगा।

फुर्सत ही नहीं मिलती !

कुछ लोगों के लिए एक बहुत ही खूबसूरत बहाना होता है कि जब काम से फुर्सत ही नहीं मिलती तो योग कैसे करें? जनाब फुर्सत तो कभी मिलेगी ही नहीं। जब‍ तक यह आपकी प्राथमिकता में शामिल नहीं होगा। बहुत साधारण सी बात है, हम उन्‍हीं कामों के लिए समय निकाल पाते हैं, जिन्‍हें हम मन से करना चाहते हैं। फि‍र चाहें कोई पसंदीदा फि‍ल्‍म देखना हो या व्‍यायाम करना।

दिन भर तो चलते-फि‍रते हैं !

ये थोड़ा सॉफि‍स्‍टीकेटेड सा बहाना है, जिसे अकसर बिजी रहने वाले लोग बनाते हैं। ऐसे लोग कहते हैं कि मेरा दिन भर का काम ही चलने-फिरने का है तो मेरे लिए व्‍यायाम या योग की क्या आवश्यकता है? तो सच्‍चाई यह है कि जितना भी आप चल फि‍र रहे हैं वह बहुत मजबूरी में और जो काम मजबूरी में किया जाता है वह थकाता भी है और हम उससे बचने के रास्‍ते भी खोज लेते हैं, जैसे थोड़ी सी दूरी के लिए रिक्‍शा ले लेना।

थकान और आराम का है संबंध

शरीर विज्ञान के अनुसार जितना हम थकते हैं उतना ज्यादा आराम करना चाहते है। आराम में नींद ही एक ऐसा विकल्प है जिससे खर्च हुई ऊर्जा पुन: प्राप्त हो जाती है। हमारे रोजमर्रा के काम के लिए जितनी ऊर्जा की आवश्यकता होती है नींद से नहीं मिल पाती। यही कारण है कि 8 से 10 घंटे की नींद लेने के बाद भी 5 से 6 घंटे काम करने में ही थक जाते हैं।

योग करता है मदद

योग हमारे शरीर पर वैज्ञानिक तरीके से काम करता है। योग करने से हमारी नींद 8-10 घंटे से कम होकर 4 से 5 घंटे रह जाती है अर्थात् 4 से 5 घंटे का अतिरिक्त समय बचता है। योग करने से हमारे भीतर ऊर्जा का अतिरिक्त भण्डार उत्पन्न हो जाता है। यदि हम योग पर नियमित 1 घंटा भी खर्च करते हैं तो हमारी कार्य क्षमता बढ़कर 36 घंटे तक हो जाती है। योग से न सिर्फ हमें अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है बल्कि हमारे प्रत्येक काम में गुणवत्ता आने लगती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source