
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 18, 2024 1:26 PM IST
Mobile Radiation Side Effects : लेबनान की राजधानी बेरूत में बीते मंगलवार को सीरियल ब्लास्ट हुआ, जिसमें अब तक 9 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान एकसाथ कई पेजर्स में ब्लास्ट हुए, जिसकी वजह से करीब 2800 लोग घायल हुए हैं। आज के समय में अरबों लोग मोबाइल फोन का इस्तेमास कर रहे हैं, जिसकी संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। स्मार्टफोन जहां हमारी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। वहीं, इससे निकलने वाले रेडिएशन सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। मोबाइल के साथ सबसे बड़ी परेशानी इसके रेडिएशन/ पेजर की है। यह हमारे सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं होता है। आइए जानते हैं मोबाइल रेडिएशन से लोगों को होने वाले नुकसान क्या-क्या हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन में थर्मल और मैग्नेटिक रेडिएशन होता है। यह शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे मस्तिष्क और हार्ट सेल्स की गति बढ़ जाती है। ऐसे में आपके ब्रेन और हार्ट पर बुरा असर पड़ सकता है।
मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करने से फर्टिलिटी क्षमता पर असर पड़ता है। दरअसल, इससे निकलने वाले रेडिएशन आपकी कोशिकाओं में तनाव उत्पन्न करता है, जिसके कारण आपकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है। साथ ही यह कैंसर का भी कारण बनता है।
मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन की वजह से हमारे शरीर के सेल्स डैमेज होने लगते हैं, जिसकी वजह से अर्थराइटिस, अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही अर्थराइटिस का खतरा है, तो मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल शुरू कर दें। ताकि इससे निकलने वाले रेडिएशन आपके स्वास्थ्य पर असर न डाले।
नेशनल कैंसर इंटीट्यूट की रिपोर्ट मुताबिक, मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन की वजह से कैंसर का खतरा रहता है। दरअसल, रेडिशन हमारे डीएनए को डैमेज करते हैं, जिसकी वजह से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से मुख्य रूप से लोगों को ब्रेन कैंसर, ट्यूमर जैसी स्थिति का खतरा रहता है।
शोध में इस बात को साबित किया गया है कि रेडिएशन की वजह से इम्यूनिटी पावर कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से शरीर में वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता धीरे-धीरे नष्ट हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि मोबाइल फोन या फिर रेडिएशन निकलने वाली चीजों का कम से कम इस्तेमाल करें।
Also Read : किमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी भी बन सकते हैं डायरिया की वजह
मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के दौरान अगर आप इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रखते हैं, तो काफी हद तक खुद को रेडिएशन से बचा सकते हैं।