Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
COVID Symptoms to Identify new Omicron Variants : कोरोना वायरस का आतंक अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ महीनों में कोरोना के कई नए वेरिएंट सामने आ चुके हैं। ऐसे में स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्तमान में ओमिक्रोन (Omicron) के 500 से अधिक सब-वैरिएंट दुनिया भर में फैले हुए हैं। हाल ही में ओमिक्रोन के XBB.15 और BF.7 सब-वैरिएंट के कई मामले सामने आए हैं। अब चिंता की बात यह है कि नए वैरिएंट के साथ-साथ बीमारियों से जुड़े लक्षणों में भी काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसलिए कोरोना वायरस के मामलों को पहचानना बेहद मुश्किल हो गया है। हाल ही में तीन ऐसे लक्षणों के बारे में बताया गया है, जो कोविड से पीड़ित मरीजों में देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-
वर्तमान समय में गले में खराश की परेशानी कोविड का सबसे आम लक्षण है। साथ ही यह वायरस को पहचानने का सबसे पहला संकेत बताया गया है।
आमतौर पर कोरोना के लक्षण पहले ही सप्ताह में नजर आने लगते हैं। अधिकतर कोविड से पीड़ित मरीजों की शिकायत होती है कि उन्हें गले में बेचैनी, दर्द या खराश जैसा महसूस हो रहा है। इसके साथ ही मरीजों को भोजन निगलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
सामान्य फ्लू की चपेट में आने वाले रोगियों में नाक बहने की परेशानी काफी सामान्य होती है। हालांकि, कोविड के नए मरीजों में भी इस तरह का लक्षण काफी सामान्य हो गया है। कई मरीजों द्वारा नाक बहने की शिकायत की गई है।
कोविड-19 के लक्षणों पर नजर रखने वाला ZOE covid ऐप के मुताबिक, “हमारा डेटा बताता है कि जब COVID-19 की दर अधिक होती है, तो संभावना है कि नाक बहने की वजह कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक है”
नाक बहने की स्थिति में मरीजों को नाक से पतले बलगम निकलने का अनुभव होता है। इसकी वजह से व्यक्ति काफी अन-कम्फर्ट फील करता है।
बहती नाक के अलावा कुछ मरीजों में बंद नाक की परेशानी भी देखी गई है। कई मरीजों में इस तरह की शिकायतें सामान्य है?
नाक बंद की परेशानी मरीजों को तब अनुभव होती है, जब नाक की रक्त वाहिकाओं में अतिरिक्त तरल पदार्थ के कारण सूजन आ जाती है। इसके कारण मरीजों को नाक भरी हुई सी महसूस होती है, लेकिन बलगम को बाहर निकालने में परेशानी का अनुभव होता है।
इन तीन लक्षणों के अलावा कोरोना के मरीजों में छींक आना, बिना कफ वाली खांसी, सिरदर्द, कफ के साथ खांसी, कर्कश आवाज, मांसपेशियों में दर्द जैसी शिकायतें देखने को मिल रही हैं।
यहां जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि समय के साथ कोविड के लक्षण कैसे महत्वपूर्ण रूप से बदल गए हैं। स्वाद और गंध की कमी, तेज बुखार और थकान जिन्हें कभी संक्रमण के क्लासिक लक्षणों के रूप में पहचाना जाता था, अब शीर्ष COVID संकेत नहीं हैं।
XBB.15 और BF.7 दोनों ही ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट हैं, इसलिए इनके लक्षण पिछले वैरिएंट के लगभग सामान्य ही है। फिलहाल इनके ऐसे कोई लक्षण नहीं बताए गए हैं, जिसमें काफी अधिक विविधता देखी गई हो।
कोरोना वायरस के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको अपने शरीर में किसी भी तरह का लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।