केरल में West Nile Fever से लेकर Tomato flu और अमेरिका Hepatitis A तक, इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं ये देश

सिर्फ कोरोना ही नहीं ऐसी कई बीमारियों के प्रकोप सामने आ चुके हैं, जो कोरोना से कहीं ज्यादा गंभीर परिणाम ला सकती हैं। चलिए जानते हैं केरल, अमेरिका और कनाडा में पाए गए इन बीमारियों के मामलों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 1, 2022 2:17 PM IST

दुनियाभर में अभी तक कोरोना का खतरा टला नहीं है, अभी भी लोग कोरोना के कारण हुए स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। किसी को कोरोना संक्रमण होने के बाद फेफड़ों में दिक्कत हो गई है, तो किसी को हार्ट, किडनी या ब्रेन से संबंधित समस्याएं हुई हैं। यही कारण है कि लोग अभी तक कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं होती है और समस्या सिर्फ कोरोना ही नहीं है। क्योंकि दुनिया में फिलहाल कई संक्रमणों व बीमारियों के प्रकोर की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक ये बीमारियां सिर्फ स्थानीय तौर पर ही प्रभावित कर रही हैं, लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि इनमें से कुछ बीमारियां कोविड 19 संक्रमण से कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है। खबरों के अनुसार केरल में दो अलग-अलग प्रकार की बीमारियों के मामले देखे गए हैं और वहीं अमेरिका और कनाडा जैसे देश भी हेपेटाइटिस ए के प्रकोप से चिंतित हैं। चलिए जानते हैं दुनिया में फैली इन गंभीर बीमारियों के बारे में

वेस्ट नाइल फीवर - केरल और वेस्टनाइल फीवर का रिश्ता काफी पुराना हो चुका है। 2006 में केरल के अलप्पुझा का पहला कंफर्म मामला मिला था। 2019 में वेस्ट नाइल फीवर के कारण 6 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। हाल ही में मिली खबरों के अनुसार भी केरल के त्रिशूर इलाके में वेस्ट नाइल फीवर के कारण एक मृत्यु का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार वे राज्य के बाहर से बुखार के कारण को तलाश रहे हैं।

टोमेटो फ्लू - केरल में टोमेटो फ्लू का भी काफी प्रकोप देखा जा रहा है, क्योंकि इससे 5 साल से कम उम्र के लगभग 100 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, प्रदेश में इसके प्रति पर्याप्त जागरूकता होने के कारण टोमेटो फ्लू से ग्रसित बच्चों को अच्छे से इलाज किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक शोधकर्ता टोमेटो फ्लू के सटीक कारण का पता नहीं लगा पाए हैं। साथ ही केरल के आस-पास के राज्य जैसे तमिलनाडु और कर्नाटक में भी सरकार अलर्ट हैं।

हेपेटाइटिस ए - अमेरिका के कई राज्यों से हेपेटाइटिस ए के मामले देखे जा रहे हैं। कैलिफोर्निया के डकोटा शहर हेपेटाइटिस ए का प्रकोप देखा जा रहा है। साथ ही कनाडा में भी हेपेटाइटिस ए के मामले देखे जा रहे है। हेपेटाइटिस ए एक गंभीर रोग है, जिसके कारण अक्सर पीली आंखें होना, भूख न लगना, जोड़ों में दर्द होना और बुखार जैसे लक्षण विकसित होने लगते हैं।

कोरोना से ज्यादा गंभीर हैं बीमारियां

दुनिया की अलग-अलग जगहों पर जिन बीमारियों मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से कुछ बीमारियां अत्यंत गंभीर हैं। कुछ बीमारियों की मृत्यु दर कहीं ज्यादा है और ऐसे में अगर ये बीमारियां महामारी के रूप में फैलती हैं, तो इसके गंभीर अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं।

लापरवाही नहीं चलेगी

कुछ ही साल पहले फैली महामारी को कुछ लोगों ने बेहद हल्के में लिया था, लोगों ने बचाव के दौरान भी काफी लापरवाही की थी। लेकिन ऐसी गंभीर बीमारियों के समय में लापरवाही करना हानिकारक हो सकता है और ऐसी स्थितियों के लिए पहले से ही तैयार रहना जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source