... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 28, 2018 9:08 PM IST
पहले जान ले गंभीर दिल की बीमारी के लक्षण। © Shutterstock
तनाव से मुक्त होने के लिए कई लोग धूम्रपान, नींद की दवाएं, शराब का सेवन करते हैं लेकिन यह भी दिल को नुकसान पहुंचाती है। तनाव मुक्त होने के लिए योग, मेडिटेशन, खेलना अच्छे विकल्प है। समाज में बढ़ती इस समस्या को देखते हुए हम अपने हॉस्पिटल में ह्रदय दिवस पर निशुल्क हृदय जांच की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इसमें इको स्क्रीनिंग, टीएमटी, ईसीजी, आदि की निशुल्क जांच कर लोगो को इस समस्या की रोकथाम और लक्षणों को पता लगाने की जानकारी और परामर्श दे सकें।
हृदय रोगों के लक्षण को बारे में बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर सिंघल ने कहा कि ये दिल की बीमारी के शुरुआती लक्षण हैं जिन्हें समय से पहले जानकर गंभीर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
छाती में बेचैनी महसूस होना
यदि आपकी आर्टरी ब्लॉक है या फिर हार्ट अटैक है तो आपको छाती में दबाव महसूस होगा और दर्द के साथ ही खिंचाव महसूस होगा। दिल संबंधी कोई भी गंभीर समस्या होने से पहले कुछ लोगों को मितली आना, सीने में जलन, पेट में दर्द होना या फिर पाचन संबंधी दिक्कतें आने लगती हैं।
हाथ में दर्द होना और कई दिनों तक कफ होना
कई बार दिल के रोगी को छाती और बाएं कंधे में दर्द की शिकायत होने लगती है। ये दर्द धीरे-धीरे हाथों की तरफ नीचे की ओर जाने लगता है। यदि आपको काफी दिनों से खांसी-जुकाम हो रहा है और थूक सफेद या गुलाबी रंग का हो रहा है तो ये हार्ट फेल का एक लक्षण है।
सांस लेने में दिक्कतें होना और पसीना आना
सांस लेने में दिक्कतें होना या फिर कम सांस आना हार्ट फेल होने का बड़ा लक्षण है। सामान्य से अधिक पसीना आना खासतौर पर तब जब आप कोई शारीरिक क्रिया नहीं कर रहे तो ये आपके लिए एक चेतावनी हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः दिल रहेगा फिट, जब नियमित करेंगे ये 5 योगासन।
पैरों में सूजन चक्कर आना या सिर घूमना
पैरों, टखनों, तलवों और एंकल्स में सूजन आने का मतलब ये भी हो सकता है कि आपके दिल में रक्त का संचार ठीक से नहीं हो रहा है। कई बार चक्कर आने, सिर घूमने, बेहोश होने, बहुत थकान होने जैसे लक्षण भी एक चेतावनी हैं।
बचाव
डॉ. अमर सिंघल ने कहा, "तनाव से बचें, एक्सरसाइज करके भी दिल का ख्याल रखा जा सकता है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी होंगी। दिल से संबंधित किसी भी एक्सरसाइज के लिए डॉक्टर की सलाह भी जरूरी है।"
ये भी पढ़ेंः वर्ल्ड हार्ट डे 2018: दिल को स्वस्थ रखना है, तो आजमाएं ये 5 स्मार्ट उपाय।
"दिल की सलामती के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई सही तरीके से हो इसके लिए वॉल्व्स का स्वस्थ और खुला होना बहुत जरूरी है। खड़े होकर की जाने वाली एक्सरसाइज करें, जिससे हृदयतंत्र को लाभ पहुंचे, गहरी सांस लेने से छाती में फैलाव होता है, जिससे दिल को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है।"
इनपुटः IANS Hindi