वज़न घटाने का नु्स्ख़ा #14: प्रेरित रहो और अपना ध्यान वज़न घटाने की तरफ़ केंद्रित करो

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 10, 2014 5:47 PM IST

weight-loss- tip #14जब आप वज़न घटाने की बात सोचते हैं तब आप खुद को इसके लिए प्रेरित करें, क्योंकि आपकी प्रेरणा ही लक्ष्य को पूरा करने में सहायता करेगी। यह भारी वज़न उठाना या पसंदीदा व्यंजन खाने से खुद को रोकने जैसा ही मुश्किल काम है क्योंकि वज़न घटाने की प्रक्रिया इतनी लंबी होती है कि मन स्थिर नहीं रह पाता है और अपने लक्ष्य से भटकने लगता है। इसलिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होकर आगे बढ़ें।

आप अपने लक्ष्य को प्राप्त तो कर ही सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि जीवनभर आपको स्वस्थ जीवनशैली पर अडिग रहना है। इसके लिए वज़न घटाने की प्रेरणामूलक कहानियों के पोस्टर लगायें, हेल्थ औेर फिटनेस संबंधी किताबें पढ़ें। आप अपनी मंजिल तक पहुँच गये हैं इसका आभास खुद को दिलाते रहें और इन सब कामों को करते हुए खुश रहने की कोशिश करें।

अगर आपको जिंदगी-भर व्यायाम करना मुश्किल लग रहा है तो सोचें कि ऐथलीट्स घंटों तक कैसे व्यायाम करते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि अच्छा और हेल्दी फूड खाना मुश्किल होता है क्योंकि वह स्वादिष्ट नहीं होते है तो इन विचारों को दिमाग से निकालने के लिए लो-कैलोरी रेसिपी संबंधी किताबें पढ़ें और जानें कि हेल्दी फूड भी स्वादिष्ट होते हैं।

बहुत लोग वज़न कम करना चाहते हैं और इसमें सफलता भी प्राप्त कर लेते हैं। आप उनसे अलग नहीं हैं, अगर वे कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं? जब आप अपने सपने को पूर्ण करने के पथ पर होंगे तब आपको लगेगा कि आप जन्म से मोटे हैं और वज़न कम करना बेकार का काम है, इन सब नकारात्मक विचारों को अपने से दूर रखें। क्या गारंटी है कि दो साल के बाद आप फिर से वज़न घटाना नहीं चाहेंगे? क्या आप इतने दिनों के परिश्रम पर पानी फ़ेर देंगे?

  पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source