
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : July 9, 2014 3:42 PM IST
अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो खुद को हमेशा शारीरिक कार्यकलाप में व्यस्त रखें । घर का काम करें, लिफ़्ट की जगह पर सीढ़ियाँ चढ़ें, फ़ोन पर टहलते हुए बातें करें -- इस तरह से आप शारीरिक सक्रियता को बढ़ा सकेंगे।
रॉब सुलवर जो बैनडाना ट्रेनिंग से हैं, उन्होंने द कमर्शियल ब्रेक वर्कआउट नाम का एक फिटनेस रैजीम बनाया है, जिसमें आप अपना पसंदीदा टी.वी. शो देखते हुए भी वर्क आउट कर सकते हैं। बर्तन धोने जैसा घर का काम करके भी आप कैलोरीज़ नष्ट कर सकते हैं। 70 किलो वज़न का व्यक्ति 10 मिनट बर्तन धोने पर 28 कैलोरीज़ नष्ट कर सकता है।
सोफ़े पर बैठकर फ़ोन पर बातें न करें बल्कि टहलते हुए करें। अगर आधे घंटे तक किसी मुद्दे पर धीरे-धीरे टहलते हुए बात करेंगे तो आप 51 कैलोरीज़ तक नष्ट कर सकेंगे। शारीरिक श्रम बढ़ाने का एक और तरीका है लिफ्ट का इस्तेमाल करने के बजाय सीढ़ियों का कीजिए। सीढ़ियाँ चढ़ने पर आपके पैर तो मज़बूत होते ही हैं साथ ही कैलोरीज़ भी नष्ट होती हैं।बॉलीवुड की खबरों के अनुसार मेगास्टार अक्षय कुमार 50 मंजिला इमारत की सीढ़ियाँ दिन में दो बार चढ़ते हैं।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।