वज़न घटाने का नुस्ख़ा #16: वज़न घटाने के लिए खीरा (ककड़ी) खायें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 14, 2014 6:07 PM IST

weightloss-16खीरे (ककड़ी)  की तरह कोई भी दूसरी सब्ज़ी आपको शीतल प्रभाव नहीं दे सकती है क्योंकि इसमें 95% जल होता है और कैलोरीज़ भी कम होती हैं।

इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है और यह क्षतिकारक टॉक्सिन्स (विषैले तत्व) को निकालने में मदद करता है, यह हजम शक्ति बढ़ाता है और पेट को लंबे समय तक तृप्त भी रखता है। यह त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है क्योंकि इससे त्वचा सतेज हो जाती है।  

खीरे में टारटरेट एसिड नाम का एक घटक होता है जो ऊर्जा को बढ़ाता और वज़न को घटाता है। ये कार्बोहाइड्रेडट्स को ऊर्जा में परिवर्तित करने में सहायता करते हैं जिसके कारण कार्बोहाइड्रेडट्स कोशिकाओं में फैट के रूप में संगृहित नहीं हो पाते हैं। खीरे जैसी सामान्य और सस्ती सब्ज़ी वज़न घटाने में अमोघ शस्त्र का काम करती है।

 पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source