... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 20, 2018 11:03 AM IST
वेट लिफ्टिंग करने वाले को हार्ट की बीमारियों (Cardiovascular disease) का खतरा कम होता है।©Shutterstock.
वेट लिफ्टिंग (Weight training) का मतलब होता है वजन उठाना। घर पर आप हल्की फुल्के व्यायाम के तौर पर यह करते हैं, लेकिन जिम में खास तौर से इसे व्यायाम में शामिल किया जाता है। वेट लिफ्टिंग (weightlifting) अपकी फिटनेस के लिए बहुत फायदेमंद है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार वेट लिफ्टिंग करने वाले को हार्ट की बीमारियों (Cardiovascular disease) का खतरा कम होता है। इसके अलवा शोध में यह भी पाया गया कि जो लोग नियमित तौर पर वेट लिफ्टिंग करते हैं उनको स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग वेट लिफ्टिंग करते हैं उको डायबिटीज की परेशानी होने का खतरा न के बराबर रहता है। इसके अलावा भी वेट लिफ्टिंग करने से कई अन्य फायदे होते हैं। आइए जानते हैं वेट लिफ्टिंग के फायदे.....
फैट होता है कम
लोगों में यह गलतफैमी होती है, कि केवल कार्डियो द्वारा जल्दी वसा को खत्म कर वजन कम किया जा सकता है। लेकिन यह तरीका तब गलत होता है, जब आप केवल कार्डियो व्यायाम द्वारा वजन कम करते हैं। क्योंकि इससे वसा के साथ आपकी कोशिकाएं भी टूटती हैं। इसलिए कार्डियो के साथ वेट लिफ्टिंग कर आप न केवल वजन घटाते हैं, बल्कि कोशकाओं का निर्माण भी करते हैं।
ब्लड प्रेशर
इस तरह का व्यायाम आपके रक्तचाप को उच्च होने से रोकता है। ऐसे में आप का रक्तचाप सामान्य बना रहता है, और आपको हृदय संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से बचाता है। खासतौर से यह दिल के दौरे की संभावना को कम करता है।
हार्ट और लंग्स
वेट लिफ्टिंग से आपकी मसल्स मजबूत होती हैं और आपकी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं यह आपको सेहत के प्रति अनुशासन का पाठ भी पढ़ाता है।
लगातार कैलोरी कम होना
यह भी एक विशेष फायदा है, कि जब आप व्यायाम खत्म कर देते हैं, उसके बाद भी आप लगातार शरीर से कैलोरी कम कर रहे होते हैं। क्योंकि आपका शरीर व कोशिकाएं अपना काम कर रहे होते हैं।
बेहतर नींद
जी हां, यह आपको चैन की नींद सुलाने के लिए भी फायदेमंद है। व्यायाम के बाद होने वाली थकान आपको बिस्तर पर जाते ही नींद लाने में सहायक होती है, और निर्बाध रूप से सोने के लिए प्रेरित करती है।
हड्डियां बने मजबूत
वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है, कि वेट लिफ्टिंग व्यायाम से आपकी हड्डियां पहले से अधिक मजबूत होती हैं। उम्र के साथ-साथ हड्डियों का कमजोर होना सामान्य है, लेकिन इस व्यायाम से आप इसे कम कर सकते हैं।