दिल के लिए वेटलिफ्टिंग टहलने व साइकिल चलाने से बेहतर : शोध

वेटलिफ्टिंग करना दिल के लिए हेल्दी माना गया है। वेट लिफ्टिंग के लाभ कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज जैसे ही होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 18, 2018 10:42 AM IST

यह आम धारणा है कि दिल को दुरुस्त रखने के लिए शारीरिक सक्रियता जरूरी है, लेकिन हाल ही में एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि दिल को बीमारियों से दूर रखने के लिए वेटलिफ्टिंग (वजन उठाना) से टहलने और साइकिल चलाने के मुकाबले ज्यादा फायदा होता है। अध्ययन में सामने आया कि दोनों तरह की गतिविधियों मसलन वेटलिफ्टिंग के साथ ही टहलने और साइकिल चलाने जैसी गतिविधियां करते रहने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा 30 से 70 फीसदी कम हो जाता है।

ग्रेनाडा में सैंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर माइया पी. स्मिथ ने कहा, "दोनों तरह की गतिविधियां जैसे शक्ति प्रशिक्षण और एरोबिक गतिविधियां हृदय को स्वास्थ्य लाभ देती नजर आईं, चाहें कम मात्रा में ही क्यों ना किया हो।"

इसे भी पढ़ें- सप्ताह में करें एक घंटे से भी कम वेटलिफ्टिंग, होगा हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम

उन्होंने कहा, "स्थिर व्यायाम हालांकि गतिशील व्यायाम से ज्यादा फायदेमंद नजर आया।"

शोधकर्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों को मरीजों विशेषकर बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार के व्यायाम करने की सलाह दी क्योंकि दोनों प्रकार के व्यायाम करने वाले मरीजों ने सिर्फ एक प्रकार का व्यायाम करने वाले मरीजों की अपेक्षा ज्यादा सुधार किया।

स्मिथ ने कहा, "महत्वपूर्ण बात ये है कि वे शारीरिक गतिविधि में संलिप्त हैं।" शोध के परिणाम पेरू में हुए एसीसी लैटिन अमेरिका कॉन्फ्रेंस 2018 में पेश किए गए। इसके लिए शोधकर्ताओं ने शोध में 21 से 44 या 45 तक की आयु के 4,086 वयस्कों को शामिल किया।

शोध दल ने उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह और उच्च कॉलेस्ट्रॉल जैसी हृदय संबंधी बीमारियों का विश्लेषण किया।

वेटलिफ्टिंग से दिल कैसे रहता है हेल्दी

वेटलिफ्टिंग करना दिल के लिए हेल्दी माना गया है। वेट लिफ्टिंग के लाभ कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज जैसे ही होते हैं। ऐसा देखा गया है कि रेजिस्टेंस ट्रेनिंग रुटीन से दवाओं के जितना ब्लड प्रेशर लो होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन वयस्कों को सप्ताह में दो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सेशन लेने की सलाह देता है।

weightlifting is better for heart health 1 वेट लिफ्टिंग के लाभ कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज जैसे ही होते हैं।© Shutterstock

जानें वेटलिफ्टिंग के अन्य फायदे

तनाव रहे दूर

अगर आपको तनाव रहता है तो वेट लिफ्टिंग आपके लिए एक समाधान बन सकता है। शोध बताते हैं कि वेट लिफ्टिंग से तनाव दूर होता है। वेट लिफ्टिंग करने पर शरीर एंडोर्फिन हार्मोन्स का स्राव करने लगता है जो कि शक्तिशाली प्राकृतिक तनाव विरोधी हार्मोन है।

मांसपेशियों का विकास

वेट ट्रेनिंग का एक बड़ा फायदा ये भी होता है कि इससे मांसपेशियों की वृद्धि व विकास होता है। वेट लिफ्टिंग के बाद आपकी मांसपेशियां पहले से बढ़ जाती हैं, नष्ट हो चुकी मांसपेशियों में सुधार होता है और चयापचय क्षमता भी काफी बढ़ जाती है। इसे भी पढ़ें- फिट रहने के ये आसान फंडे आप भी करें ट्राई

बीमारियों से करती है बचाव

वेट लिफ्टिंग इम्यून सिस्टम को मजबूती देकर कई अन्य बीमारियों से आपका बचाव करती है। इससे गठिया या जोड़ों के रोगों में कमी आती है।

बेहतर दांपत्य जीवन

आप मानें या न मानें, लेकिन बेहतर सेक्स लाइफ के लिए वेट ट्रेनिंग बेहद फायदेमंद होती है क्योंकि वेट ट्रेनिंग से शरीर में ब्लड फ्लो और टेस्टोस्टेरॉन लेवल बढ़ता है। सही तरह से वेट लिफ्टिंग करना आपके दांपत्य जीवन के लिए अच्छा हो सकता है।

उम्र बढ़ती है

उम्र तो किसी भी सामान्य एक्सरसाइज को करने से भी बढ़ती है, लेकिन स्ट्रेंट ट्रेनिंग से आपकी उम्र में कुछ अतिरिक्त सालों का इजाफा होता है। एक रीसर्च के अनुसार, उम्र बढ़ने के बाद भी मांसपेशियों के अधिक होने पर समय से पहले मृत्यु होने की आशंका कम होती है।

इनपुट: (आइएएनएस हिंदी)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.