मोटापा कम करने के साथ-साथ सूर्य नमस्कार योगासन के फायदे हैं अनेक

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : February 9, 2015 1:36 PM IST

सूर्य नमस्कार योगासन बारह योगासनों का संग्रहित रूप है। सूर्य नमस्कार या सूर्य नमन शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। इस योग का अभ्यास सुबह करने से शरीर सारा दिन ऊर्जा से भरपूर और तरोताजा रहता है और शाम को करने से सारे दिन का थकान और तनाव दूर हो जाता है और शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार होता है।

सूर्य नमस्कार को करते वक्त एक आसन से दूसरे आसन में एक लय और प्रवाह होना ज़रूरी होता है। इसको धीरे-धीरे या जल्दी-जल्दी भी किया जा सकता है। जल्दी करने पर यह एक अच्छा कार्डियो वसकुलर एक्सरसाइज का रूप ले लेता है। इस आसन को तीव्र गति से करने पर एक महीने में वज़न घटने के प्रक्रिया को देखने पर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे। धीरे-धीरे करने पर यह शरीर के मांसपेशियों को सख्त करने में मदद करता है। इसको आप किसी भी गति से करे शरीर को किसी न किसी रूप में लाभ ही पहुँचता है। इसको करते वक्त बल का प्रयोग बिल्कुल न करें। सूर्यनमस्कार करने से आप पेट और कमर की चर्बी को भी आसानी से कम कर सकते हैं।

सूर्यनमस्कार के अन्य फायदों में हैं-

वज़न घटाने में मदद करता है

त्वचा को निखारता है

• मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूती प्रदान करता है

• हजम शक्ति को उन्नत करता है

अनिद्रा रोग से राहत दिलाता है

• मासिक धर्मचक्र (menstrual cycle) को नियमित करता है

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है

तनाव को दूर करता है

• शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है

[videoinfinite id="t29WWYVb7Fc" height="400" width="600"]

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source