hamburger icon
A
Read in English

वज़न घटाने का नुस्ख़ा #1- जितना खायें उससे ज़्यादा कैलोरीस बर्न करें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : June 25, 2014 2:29 PM IST

weight loss#1वज़न कम करने के लिए कैलोरीस के बारे में जानना ज़रूरी होता है। कैलोरी ऊर्जा की ईकाई होती है। आप खाना इसलिए खाते हैं क्योंकि शरीर को काम करने के लिए कैलोरीस की ज़रूरत होती है।

शरीर को जितनी कैलोरीस की ज़रूरत होती है, लोग उससे ज़्यादा खाना खा लेते हैं। इसके अलावा व्यायाम न करने के कारण मटैबलिज़़म का दर कम हो जाता है और ऊर्जा फैट के रूप में जमने लगती है। अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो इस जमे फैट को कम करने की कोशिश कीजिए। इसके लिए आप जितना खा रहे हैं उससे ज़्यादा कैलोरीस नष्ट (बर्न) करने की कोशिश कीजिए।

5 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज़ दौड़ने पर 145 कैलोरीस बर्न होती हैं जबकि एक मैक वेजी बरगर में 465 कैलोरीस होती है्ं। इससे आपको इस बात का एहसास होगा कि, साल भर जंक फूड खाकर आप खुद का कितना नुकसान कर रहे हैं। अब भी कुछ खत्म नहीं हुआ है, आप खुद को हाई-कैलोरी फूड जैसे बरगर और पीज़ा से दूर रखें और अपना वज़न कम करें। आप खीरा और तरबूज़ जैसे फल खा सकते हैं जिसमें बहुत ही कम कैलोरीस होती हैं ( पौष्टिकता से भरपूर, खीरे में 39 कैलोरीस होती हैं)। इसके अलावा व्यायाम करने से भी वज़न कम होता है।

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।