Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस टिप: सुबह धूप में टहलें, वजन होगा कम!

क्या आप जानते हैं धूप से बचने की आपकी यह आदत आपके मोटापे की वजह हो सकती है।

वेट लॉस टिप: सुबह धूप में टहलें, वजन होगा कम!
जो धूप नहीं सेंकते उनकी तुलना में रोज़ाना धूप में टहलने वाले लोगों का बॉडी मास इंडेक्स कम होता है।© Shutterstock

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 14, 2018 10:32 AM IST

क्या आप धूप में जाने से बचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं धूप से बचने की आपकी यह आदत आपके मोटापे की वजह हो सकती है। जी हां, कुछ स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि धूप में टहलने से वेट लॉस में मदद होती है। दरअसल सूरज की किरणें विटामिन डी से भरपूर होती हैं और विटामिन डी वेट लॉस में मदद करता है। जर्नल फार्माकोलोजी और फार्माकोथेराप्युटिक्स के अनुसार जो धूप नहीं सेंकते उनकी तुलना में रोज़ाना धूप में टहलने वाले लोगों का बॉडी मास इंडेक्स कम होता है।

स्टडी के अनुसार आपका वेट लॉस इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप दिन में किस समय  और कितनी देर धूप में रहते हैं। जैसे अगर आप रात को देर से सोएंगे तो आपका वेट लॉस में दिक्कतें आएंगी। ठीक इसी तरह इस रिसर्च में कहा गया कि अगर सूरज के फैट पिघलाने वाले गुणधर्म का पूरा फायदा उठाना चाहते है, तो आपको सुबह जल्दी उठना होगा और आपको सुबह की धूप में घूमना होगा। रिसर्च में यह साबित हुआ है कि आप दिन में जितनी जल्दी धूप में  निकलेंगे उतना फायदा होगा।

इसी तरह एक और स्टडी जो 2014 में एडींबर्घ और साउथएम्पटन यूनिवर्सिटी में की गई। उसमे एक चूहे पर रिसर्च किया गया। इस रिसर्च मेंपता चला की सूरज की किरणों से मोटापा और मेटाबोलिक सिंड्रोम के लक्षण कम हो जाते है। स्टडी में बताया गया है की अगर आप वजन घटाना चाहते है, तो मध्यम प्रमाण में सूरज किरणे या धूप सेंकना वजन घटाने के लिए सही है। जब आप धूप में निकलते है तो आपके शरीर से नायट्रिक ऑक्साइड निकलता है। इसका असर मेटाबोलिजम और कार्डिओवॅस्क्युल हेल्थ पर होता है।  स्टडी के अनुसार यह अनुमान लगाया गया है कि सूरज की किरणे मोटापा और मेटाबोलिक सिंड्रोम बढने नही देती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

लेकिन धूप सेंकते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आपने सनस्क्रिन लगाया हो और साथ ही बहुत देर के लिए या दोपहर की धूप में ना निकलें।