• हिंदी

वज़न घटाने का नुस्ख़ा #27: ऐवकाडो (रुचिरा) की मदद से वज़न घटायें

वज़न घटाने का नुस्ख़ा #27: ऐवकाडो (रुचिरा) की मदद से वज़न घटायें

Written by Mousumi Dutta |Published : August 5, 2014 7:12 PM IST

weight loss#27ऐवकाडो लैटिन अमेरिकी जनसंख्या द्वारा ज़्यादा खाया जाता है लेकिन अब दुनिया भर में इसको स्वीकृति मिल रही है। यह क्रीमी फल फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा तो प्रदान करता ही है साथ ही देर तक पेट तृप्त भी रहता है। ऐवकाडो में फोलिक एसिड होता है जो प्रोटीन को चयापचय करके ऊर्जा प्रदान करता है। जो लोग जिम में व्यायाम करते हैं उन्हें ऊर्जा प्रदान करने में सहायता करता है।

इसमें 75% अनसैचुरेटेड फैट्स होने के कारण यह उच्च मात्रा के सैचुरेटेड फैट्स वाले खाद्द पदार्थ का अच्छा विकल्प है। एक कप में दस ग्राम भूख को रोकने वाला फाइबर होता है जिसके कारण इसको सलाद और बरगर के साथ भी खाया जाता है या स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। इन दिनों सूपरमार्केट्स में भी ये आसानी से मिल जाता है। ऐवकाडो को खाएं और इसके स्वास्थ्यवर्द्धक गुण का आनंद भी उठायें।

चित्र स्रोत: Getty Images

Also Read

More News

पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।