
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : October 15, 2014 2:45 PM IST
ऑफिस में काम करने वालों का वज़न अक्सर जंक फूड खाने के कारण बढ़ जाता है क्योंकि स्नैक्स टाइम में भूख लगने पर वे कैंटीन से साधारणतः जंक फूड खाते हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट होता हैं मगर कैलोरीज़ से भरपूर होते हैं। वे आपके शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ाने के सिवा कुछ नहीं करते हैं। इसलिए ऑफिस जाने वालों को ऐसे स्नैक्स की ज़रूरत है जो पौष्टिकता से भरपूर हो और कैलोरीज़ की मात्रा भी कम हो।
अंकुरित मूंग का सलाद आपके इस चाहत को पूरा कर सकता है। अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, फोलिक एसिड, विटामिन ए, एन्टी ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन इसके साथ-साथ इसमें कैलोरीज़ कम होते हैं। इसको रोज़ खाने से यह कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के साथ-साथ वज़न को घटाने में भी मदद करते हैं।
अंकुरित मूंग को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसको पहले उबाल लें। फिर अलग से बारीक कटी का हरी मिर्च, प्याज़, खीरा, टमाटर काट कर रख दें। खाने के वक्त उबले हुए अंकुरित मूंग में इन सामग्री को डालकर ऊपर से थोड़ा-सा नींबू का रस डाल दें और फिर अच्छी तरह से मिला लें और स्वादिष्ट अंकुरित मूंग सलाद का लुत्फ़ उठायें और वज़न घटायें।
चित्र स्रोत: Getty Images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।