वज़न घटाने का नुस्ख़ा #18: अदरक खाकर वज़न घटाएं

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 17, 2014 1:28 PM IST

weight loss  #18अगर आप वज़न घटाने के लिए किसी हर्ब की तलाश कर रहे हैं तो अदरक उनमें से एक है। अदरक थर्मोजेनिक होता है मतलब यह आपके बेसल मेटाबॉलिक रेट (विश्राम की अवस्था में भी जब ताप का निष्कासन होता है) को बढ़ाता है जिसके कारण आपका शरीर ज़्यादा कैलोरीज़ नष्ट करने में सक्षम हो पाता है। जो लोग वज़न घटाना चाहते हैं उनके लिए यह उपयुक्त है। अदरक पेट को लंबे समय तक तृप्त रखता है जिसके कारण भूख नहीं लगती है। यह हजम शक्ति को भी बढ़ाता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जिसके कारण मलोत्सर्ग की प्रक्रिया में मदद मिलती है। 

यह पेट के pH को बढ़ाकर हजम शक्ति को बढ़ाता है और पाचन संबंधी कई तरह के एन्जाइम्स को उत्तेजित करता है। अदरक को हम कई तरह से आहार में शामिल कर सकते हैं। इसको व्यंजन में डाल सकते हैं या पानी में एक बड़ा चम्मच घोलकर भी पी सकते हैं। अगर आप वज़न घटाकर चुस्त-दुरूस्त बनना चाहते हैं तो अपने आहार में अदरक को ज़रूर शामिल करें।

 पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source