वज़न घटाने का नुस्ख़ा #15: अपने विकास/लक्ष्य पर नज़र रखें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 11, 2014 6:18 PM IST

weight loss tip #15अनियोजित रहने से किसी भी काम का अच्छा परिणाम नहीं निकलता है और वज़न घटाने का मुद्दा इससे अलग नही हैं। अनुकूल आहार योजना बनाने के साथ आप अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान रखें। 

HealthifyMe.com जैसी वेबसाइट्स के द्वारा आप इस बात का पता लगा पायेंगे कि कितनी कैलोरीज़ आपने नष्ट की हैं और कितनी ग्रहण की हैं। व्यायाम के लिए आपके पास कार्डियो और वेट ट्रेनिंग का चार्ट होना चाहिए, क्योंकि आपको खुद में बहुत ज़्यादा परिवर्तन नज़र नहीं आएगा लेकिन जब आप चार्ट देखेंगे तब आपको लगेगा कि आपने थोड़ा वज़न तो घटाया ही है , इससे आपके डूबते दिल को सहारा ज़रूर मिल जाएगा।

आप कितना व्यायाम कर रहे हैं यह ट्रेडमिल या एलिप्टिकल ट्रेनर के अलावा रनटास्टिक और नीक+ रनिंग  फिटनेस एेप के द्वारा भी पता लगा सकते हैं। थकान या आलस जैसा महसुस करने के बावजूद ट्रैकिंग रूटीन को न छोड़ें और अगर किसी कारण छूट भी गया तो चार्ट में ज़रूर इसका उल्लेख करें। निराश न हों और अपने पथ पर अडिग रहें। कभी भी न हारना सफलता का नाम नहीं है बल्कि हारने से ज़्यादा जीतना सफलता है। भगवान करे सब कुछ अच्छा हो!  

  पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।