वज़न घटाने का नुस्ख़ा #33: वज़न घटाने के लिए फाइबरयुक्त आहार खायें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : September 1, 2014 4:58 PM IST

weight loss tip #33

वैसे तो व्यायाम करना भी ज़रूरी होता है, लेकिन इसके साथ अगर आपने खुद के खाने की आदत को नहीं बदला तो वज़न घटाने की योजना असफल हो सकती है। वज़न घटाने के लिए सबसे ज़रूरी होता है सुनियोजित और संतुलित आहार।आपको संतुलित आहार तो खाना ही है साथ में उसमें फाइबर की मात्रा को बढ़ाना भी है। फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है। फाइबरयुक्त आहार शरीर से अतिरिक्त वसा और विषाक्त पदार्थ को निकालने में भी मदद करता है। फाइबरयुक्त आहार शरीर को कम वसा सोखने में भी मदद करता है।

फाइबर युक्त खाद्द के साथ गेहूं, जौ, जई, फलियाँ (राजमा, काबुली चना आदि), फल, दाल आदि को अपने डाइट में शामिल करें। इससे पेट भी देर तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। इसलिए वज़न घटाने के लिए जब आप आहार की योजना बनायेंगे तब फाइबर को शामिल करना न भूलें। वज़न घटाने के प्रक्रिया में बेहतर परिणाम पाने के लिए प्रोसेस्ड फूड के जगह पर फाइबरयुक्त प्राकृतिक खाना खाने की कोशिश कीजिए।

चित्र स्रोत: Getty Images

पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source