वज़न घटाने का नुस्ख़ा #21- वज़न घटाने की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए लहसुन खायें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 24, 2014 5:44 PM IST

weight loss tip #21लहसुन एक ऐसा अद्भुत खाद्द है जिसके अनेक लाभदायक गुण हैं। 2012 के अध्ययन/अनुसंधान के अनुसार लंबे समय तक लहसुन का सेवन करने से वज़न तो घटता ही है साथ ही बॉडी मास इन्डेक्स (बॉडी मास इन्डेक्स मानव शरीर के वसा/फैट और मांसपेशियों के आपेक्षिक प्रतिशत का नाप होता है।) भी कम होता है।

लहसुन में सल्फर आधारित यौगिक एलिसिन होता है। एलिसिन के कारण लहसुन को जीवाणु-विरोधी माना जाता है। इसमें उत्तेजक गुण होते हैं जो जमे हुए फैट को नष्ट करने में मदद करते हैं। वैसे तो यह बहुत ज़्यादा वज़न घटाने में मदद नहीं करता है लेकिन वज़न घटाने की प्रक्रिया को बढ़ाकर ज़ल्दी पूरा करने में सहायता करता है। लहसुन तापजनक होता है इसलिए दैनिक काम-काज के दौरान कैलोरीज़ को नष्ट करने में मदद करता है और शरीर में फैट के उत्पादन को कम करता है।

(चेतावनी: खाने में लहसुन की मात्रा बढ़ाने से पहले चिकित्सक की सलाह ज़रूर ले लें।क्योंकि यह गर्भनिरोधक गोलियाँ, रक्त को पतला करने वाली दवाईयाँ आदि के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।)

चित्र स्रोत: Getty Images

 पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।