
Also Read
गाजर आँखों के लिए फ़ायदेमंद होती है यह तो सभी को पता है लेकिन इसके साथ ही यह वज़न कम करने में भी मदद करती है। एक मध्यम आकार के गाजर में सिर्फ 25 कैलोरीज़ और 1.5 ग्राम फाइबर होता है। जब आप कम कैलोरीज़ और ज़्यादा फाइबर ग्रहण करते हैं तब वज़न घटाना आसान हो जाता है। गाजर खाने से पेट देर तक भरा रहता है जिसके कारण आपको अस्वास्थ्यकर खाना खाने की इच्छा ही नहीं होती है। फाइबर-युक्त होने के कारण खाने के बाद पेट तृप्त महसूस होता है।
इस बात का ध्यान रखें कि गाजर को अस्वास्थ्यकर तरीके से न पकायें। अगर आप पकाना ही चाहते हैं तो या तो भूनें या भाप में पकायें, इससे अतिरिक्त फैट और कैलोरीज़ को बढ़ने से बचाया जा सकता है। शाम को सूप के रूप में या लंच में खाने के साथ इसको खा सकते हैं। सिर्फ गाजर खाने से ही वज़न नहीं घटेगा बल्कि अस्वास्थ्यकर खाना खाना भी बंद करना होगा। इसके साथ व्यायाम करना होगा और स्वस्थ जीवनशैली का भी अनुसरण करना होगा।
चित्र स्रोत: Getty Images
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।