वज़न घटाने का नुस्ख़ा #23: कैलोरीज़ नष्ट करने के लिए ग्रीन टी पीयें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 29, 2014 6:28 PM IST

weight loss#23क्या आपको पता है ग्रीन टी (चाय) से प्रतिदिन लगभग 70 कैलोरीज़ तक नष्ट हो सकती हैं? हाँ, आपने सही सुना है कि इससे कैलोरीज़ नष्ट होती हैं! इसका पूरा श्रेय चाय में उपस्थित एपिगलोकाटेचिन (ई.जी.सी.जी.) यौगिक को जाता है। ग्रीन टी चयापचय (मेटाबॉलिक) दर को बढ़ाती है और भूख को कम करती है। ऊष्मोत्पादक (थर्मो-जेनेसिस) की उत्पत्ति के कारण शरीर का ताप बढ़ता है जिसके कारण मेटाबॉलिक दर भी बढ़ जाता है। इन सब की वजह से वज़न घटने लगता है। ग्रीन टी रोज़ की चाय और कॉफी का अच्छा विकल्प है क्योंकि इनमें उच्च मात्रा में कैलोरीज़ होती है।

ग्रीन टी को कैसे बनाया जाता है?

चाय की छलनी में ग्रीन टी के पत्ते लेकर कप के ऊपर रखें। पानी को (लगभग 80°सेंटिग्रेड) गर्म करके चाय के पत्तों के ऊपर डालकर दो मिनटों तक इसमें भिगोकर रख दें। उसके बाद छलनी को निकाल दें और थोड़ी-सी ठंडी हो जाने के बाद चाय को पीयें।

मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने और फैट को नष्ट करने वाले गुणों के कारण ग्रीन टी वज़न घटाने का अद्भुत साधन बन गया है।

चित्र स्रोत: Getty Images

 पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source