
Also Read
कार्डिओ करने से मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है और कैलोरीज़ नष्ट होती हैं लेकिन वेट ट्रेनिंग मांसपेशियों का गठन करने में मदद करती है और कैलोरीज़ नष्ट होने का कार्य व्यायाम करने के बाद भी चलता रहता है।
‘जब आप प्रशिक्षण शुरू करेंगे आपकी मांसपेशियां मज़बूत होने लगेंगी और ये दिन-रात कैलोरीज़ को नष्ट करने में मदद करेंगी। हालांकी कार्डिओ फैट को घटाने का अच्छा तरीका है, पर आपका फैट सिर्फ तब ही नष्ट होता है जब आप व्यायाम करते हैं, उसके बाद यह प्रक्रिया रुक जाती है। यदि आप पाँच पौंड जितनी मांसपेशियाँ भी बनाते हैं, आप आसानी से रोज़ 250 से 300 कैलोरीज़ नष्ट करेंगे – यह एक मील (भोजन) के बराबर है!' ऋतिक रोशन के ट्रेनर और फिटनेस आइकॉन क्रिस गेथिन ने अपनी किताब़ दबॉडीबिल्डिंग.कॉम गाइड टू योर बेस्ट बॉडी में यह लिखा है।
आप वेट ट्रेनिंग या तो डंबल आदि लेकर कर सकते हैं या मशीन का इस्तेमाल करके भी कर सकते हैं। मशीन का इस्तेमाल करने पर चोट लगने की संभावना कम हो जाती है। वेट ट्रेनिंग करने से आपकी मांसपेशियों में दर्द होगा इसलिए शुरू करने के पहले वार्म-अप वर्कआउट यानि स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ करना नहीं भूलें। नई मांसपेशियों के गठन के कारण ही दर्द महसुस होता है लेकिन जब आप अपने शरीर में आए परिवर्तन को देखेंगे तब आपको इससे खुशी ही मिलेगी।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।