
Also Read
कैलोरीज़ नष्ट करने के अलावा आप क्या खा रहे हैं इस पर भी नज़र रखना वज़न घटाने के लिए ज़रूरी होता है। वज़न बढ़ाने वाले खाद्द को या तो आप बदल दें या कम कर दें। वज़न कम करने के लिए नारियल का दूध ऐसा खाद्द है जिसको आप दूध के जगह पर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। नारियल का दूध वज़न घटाने वाला कोई चमत्कारी खाद्द नहीं है, लेकिन यह वज़न घटाने की प्रक्रिया को निश्चित रूप से बढ़ाने में मदद करता है।
नारियल में जो स्वास्थ्यवर्द्धक सैचुरेटेड फैट होता है वह मध्यम श्रृंखला के ट्राइग्लिसराइड्स, एक फैटी एसिड से आता है जिसको शरीर संग्रहित करने के जगह पर ऊर्जा के लिए नष्ट करना पसंद करता है। यह पेट को तृप्त रखता है जिसके कारण भूख भी कम लगती है। नारियल का दूध एक ऐसा खाद्द है जो वज़न कम करने के साथ-साथ आपको क्रियाशील भी रखता है।
(सावधानी: चिकित्सक से सलाह लेकर ही अपनी आहार प्रणाली में बदलाव लायें)
चित्र स्रोत: Getty Images
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।