
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : January 19, 2015 9:50 PM IST
Badhakonasana or the butterfly pose helps tone the thighs while simultaneously strengthening the spine, lower back and knees.
आजकल सभी महिलायें अपने शरीर के अंगो को सही आकार देने की कोशिश करती रहती हैं। साधारणतः जो महिलायें माँ बन जाती हैं और अपने फिगर के प्रति सचेतन होती है वे अपने बेडौल शरीर को फिर से इक्कीस के उम्र जैसा आकार देना चाहती हैं।
बद्धकोणासन न सिर्फ आपके जांघ के अंदरूनी हिस्से को टोन-अप करने में सहायता करता हैं साथ ही महिलाओं में आम कमर दर्द की बीमारी से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इस योगासन से शरीर में लचीलापन आता है और शरीर का नीचला हिस्सा मजबूत होता है। इस आसन को नियमित रूप से करने पर मासिक धर्म (menstruation) संबंधी किसी भी समस्या से राहत मिलता है और हजम शक्ति को उन्नत करने में सहायता करता है।
विधि- इस आसन को करने के लिए चटाई पर सुखासन के मुद्रा में पहले बैठ जायें। उसके बाद दोनों पैरों के तलवों को एक-दूसरे से इस तरह से मिलायें कि एड़ियाँ गुप्तांग को स्पर्श करें। उसके बाद पैर के टखनों (ankles) को हाथ से पकड़ कर जांघों को तितली के पंख की तरह ऊपर-नीचे करें। इससे धीरे-धीरे आपके शरीर में लचीलापन आ जाएगा और आपके जांघ के अंदरूनी हिस्से की चर्बी भी कम हो जाएगी।
चित्र स्रोत: Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।