hamburger icon
A
Read in English

वज़न घटाने का नुस्ख़ा #20 – वज़न घटाने के लिए रात को देर से खाना न खायें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 23, 2014 6:50 PM IST

weightloss #20--वज़न घटाने के लिए एक कहावत विख्यात है- ‘राजा की तरह नाश्ता करें, राजकुमार की तरह दोपहर का भोजन करें और रात का खाना गरीबों की तरह करें।’ इसका मतलब यह हुआ कि दिन का पहला भोजन, नाश्ता पेट भर कर खायें और दोपहर को उससे कुछ कम खायें और रात का खाना तुलनात्मक रूप से कम खायें।

दुनिया की पूरी जनसंख्या रात को 8-9 बजे तक खाना खा लेती है मगर भारतीय देर रात को ही खाना खाते हैं। रात को देर से खाना खाना वज़न घटाने वालों के लिए बहुत ही अहितकर साबित होता है। क्योंकि रात को मेटाबॉलिज़्म का दर घट जाता है और जिसके कारण बहुत कम कैलोरीज़ ही नष्ट होती हैं। अनुसंधान के अनुसार रात को यकृत (लिवर) संग्रहित ग्लाइकोजन पर काम करता है, और शरीर के ब्लड-शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसलिए देर रात को खाने से शरीर को ज़्यादा कैलोरीज़ मिलती हैं, जो वज़न घटाने के लक्ष्य पर पानी फेर देने जैसी बात है।

इसी कारण देर रात को खाना न खायें और कार्बोहाइड्रेड-युक्त भोजन और ज़्यादा मात्रा में भोजन न करें, इससे फैट जमने लगता है। जो लोग इन्सुलिन प्रतिरोधी होते हैं उनके लिए यह परिस्थिति वेदनादायक बन जाती है। अगर आप वज़न कम करने की योजना बना रहें हैं तो कम खायें और समय पर खायें ।

चित्र स्रोत: Getty Images

 पिछला वज़न घटाने का नुस्ख़ा

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।