
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : December 4, 2014 10:07 AM IST
आजकल मोटापा या पेट की चर्बी आम समस्या बन गई है। लोग पेट की चर्बी को कम करके खुद को स्लीम बनाने के लिए न जाने कितने सारे उपायों का सहारा लेते रहते हैं। सच बात तो यह है कि बहुत कम लोगों को ही चर्बी जमने के सही कारण के बारे में पता है। वे चर्बी को कम करने के लिए व्यायाम करते हैं, भूखे रहते हैं, हेल्दी खाना खाने की कोशिश करते हैं, मगर परिणाम शुन्य ही होता है। कुछ लोग तो विज्ञापन को देख कर दवाईयाँ खाकर चर्बी को नष्ट करने की कोशिश करते हैं मगर फल यह होता है कि जैसे ही आप दवाई खाना बंद करते हैं चर्बी पहले से ज़्यादा पेट में जमा होने लगती है। इसलिए प्राकृतिक और घरेलु तरीकों के द्वारा पेट की चर्बी को कम करना सबसे सुरक्षित तरीका होता है।
प्राकृतिक तरीका:
पेट की चर्बी जमने की समस्या किसी बीमारी या दवाई के सेवन के कारण भी हो सकता है मगर आम तौर पर खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। पेट की चर्बी का जमना कार्बोहाइड्रेड युक्त खाद्द पदार्थ ज़्यादा खाने के कारण शुरू होता है। जिससे शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ने लगती है जो फैट को जमने में मदद करता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है आहार में कार्बोहाइड्रेड की मात्रा को कम करना।
तनाव भी पेट की चर्बी जमने की समस्या को बढ़ाने में बहुत मददगार होता है। तनाव के कारण शरीर से कोर्टिसोल (cortisol) नाम का हार्मोन निकलने लगता है जो शरीर में फैट को जमने में बहुत मदद करते हैं। चुंकी आज के रफ़्तार भरी जिंदगी में तनाव का ही बोलबाला है इसलिए शरीर में चर्बी का जमना आम समस्या का रूप लेता जा रहा है। पढ़े: कपालभाती के द्वारा पेट की चर्बी कम करें
आपको अपने जिंदगी में इन दोंनो बातों पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ व्यायाम करना भी ज़रूरी है। लेकिन सच बात तो यह है कि व्यायाम करना अच्छी बात तो है मगर यह पेट की चर्बी को कम करने में बहुत ज़्यादा मददगार साबित नहीं होता है। व्यायाम करने से:
• मानसिक स्थिति अच्छी हो जाती है
• दिल स्वस्थ रहता है
• मस्तिष्क के नए कोशिकाओं का विकास होता है
• कैंसर, मधुमेह और दिल की बीमारी का खतरा कम होता है
• शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होने लगता है
व्यायाम करने से शरीर में चयापचय (metabolism) का दर बढ़ता है जो पेट की चर्बी को कम करने में कुछ हद तक मदद करता है। पढ़े: वज़न घटाने के कुछ सरल तरीके
घरेलु तरीका:
• सुबह एक गिलास गुनगुना गर्म पानी में आधा नींबू का रस डालकर रोज सुबह खाली पेट पीने की कोशिश करें। इससे न सिर्फ हजम शक्ति उन्नत होती है बल्कि आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। यह मिश्रण शरीर की चर्बी को कम करने में बहुत मदद करता है। दो महीने तक नींबू पानी का सेवन करने के बाद अपने पेट में आए फर्क को देखें। पढ़े: सुबह गुनगुना पानी पीने के छह फ़ायदे
• एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक छोटा चम्मच काली मिर्च का पावडर, एक छोटा चम्मच शहद और चार बड़े चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण का सेवन तीन-चार महीनों तक करने पर पेट की चर्बी कम होने लगेगी।
• एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में चार बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच शहद डालकर प्रतिदिन खाली पेट दो महीने तक इसका सेवन करने से आपके शरीर का सबसे बेडौल अंग, पेट अपनी चर्बी को कम करने लगेगा। पढ़े: शहद और नींबू के साथ गुनगुना गर्म पानी पीने के दस स्वास्थ्यवर्द्धक कारण
• एक कप गुनगुना गर्म पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर नींबू पानी बना लें। उसके बाद रोज सुबह नियमित रूप से तीन लहसुन का फाँक चबाकर खाने के बाद गुनगुना गर्म नींबू का पानी पीने से दो हफ़्ते में पेट की चर्बी कम होने लगेगी। पढ़े: वज़न घटाने की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए लहसुन खायें
• बंदगोभी फैट को नष्ट करने में बहुत मदद करता है इसलिए हर रोज एक छोटा बंदगोभी सलाद के रूप में खाने की कोशिश करें।
डाइट ड्रींक-
पेट की चर्बी कम करने के लिए आप एक डाइट ड्रींक बनाने की भी कोशिश कर सकते हैं, जो न सिर्फ आपके पेट की चर्बी को कम करेगा बल्कि आपके चेहरे में एक अलग ही रौनक ला देगा।
एक जग में दो लीटर पानी लें। उसमें दस-बारह पुदीना का पत्ते, एक छोटा चम्मच पीसा हुआ अदरक, एक मध्यम आकार का स्लाइस किया हुआ खीरा और एक नींबू स्लाइस किया हुआ सब एक एक करके डालें। इन सब चीजों को जग में डालकर रात भर के लिए यूं ही छोड़ दें। एक महीने तक इस ड्रींक का सेवन करने से आपको फर्क खुद-ब-खुद नजर आने लगेगा। यह डाइट ड्रींक आपके शरीर को कई तरह से लाभ पहुँचाता है। अदरक रक्त के संचार को उन्नत करता है और चयापचय के दर को बढ़ाता है। खीरा पेट से विषाक्त पदार्थ को साफ करने में मदद करता है। नींबू विटामिन सी का स्रोत होने के साथ-साथ एन्टी-ऑक्सिडेंट (antioxidant) भी होता है। यह एन्टी एजिंग भी होता है, इसलिए इसके नियमित सेवन से चेहरे में एक अलग ही रौनक आ जाती है। पुदीना पेट को देर तक संतृप्त (satiated) रखता है इसलिए चर्बी कम करने में मददगार साबित होता है साथ ही कैलोरी को बर्न करने में भी मदद करता है।
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।