
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : September 18, 2014 1:12 PM IST
योग वज़न घटाने का सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे पू्रे शरीर का व्यायाम हो जाता है, साथ ही मन और आत्मा को भी शांति मिलती है। योग से आप शरीर के किसी भी अंग का फैट कम कर सकते हैं।
पेट की चर्बी कम करने के दो आसान आसन:
पश्चिमोत्तासन: यह आसन पेट की चर्बी कम करने में सबसे प्रभावकारी रूप से काम करता है।
विधि: इस योग अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले सीधा बैठ जायें, फिर अपने हाथों को उठाकर सामने की तरफ झुकते हुए अंगूठे को पकड़ने की कोशिश कीजिए। दस सेंकेड तक इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में लौट आएं।
बलासन: इस आसन के द्वारा न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है बल्कि मांसपेशियाँ भी सख्त होती हैं। गर्भवती महिलायें इस आसन को न करें।
विधि: इस योग अभ्यास को करने के लिए एड़ियों के सहारे घुटनों के बल बैठ जायें। फिर साँस लेते हुए इस तरह आगे झुके जिससे आपका सीना जांघों को छू सके और माथा फर्श को स्पर्श करें। दस सेंकेड तक इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में लौट आयें।
चित्र स्रोत: Getty Images
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।