
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : July 9, 2014 1:59 PM IST
कार्डिओ एक्सरसाइजेज़ और वेट ट्रेनिंग के अलावा योग को भी अपने फिटनेस रैजीम में शामिल करें। योगासन हमारी मांसपेशियों को टोन करता है और मन को शांत रखने में भी मदद करता है। वेट ट्रेनिंग करने के बाद इन आसनों को करने से मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद मिलती है और मांसपेशियों में दर्द नहीं होता है।
वज़न घटाने के लिए इन आसनों को करें -- अर्द्धचंद्रासन, वीरभद्रासन, उत्कटासन, वक्रासन, उत्थानासन, अर्द्धमत्स्येन्द्रासन, आदि। पेट के ऊपरी भाग का फैट वीरभद्रासन के द्वारा नष्ट किया जा सकता है। जांघों के पास के फैट को बधाकोनासन से नष्ट कर सकते हैं।
चाहें तो आप सुबह सूर्यनमस्कार कर सकते हैं। इस आसन में आपको आगे-पीछे झुकना पड़ता है जिससे प्रचुर मात्रा में साँस के द्वारा आप ऑक्सिजन अंदर लेते हैं और इस प्रक्रिया के कारण शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है।
योगा ब्लेसिंग स्टुडिओ को चलाने वाली योग साधक और इन्स्ट्रक्टर ममता अरोड़ा के अनुसार, ‘व्यायाम करने से भी ज़्यादा हमें योग से लाभ मिलता है। योग इंसान को अंधेरे से प्रकाश की ओर और अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाता है। मनुष्य की उत्पादन और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, स्पष्टता प्रदान करता है, और आत्मचेतना को जागरूक करता है।'
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।