
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : December 30, 2014 10:05 PM IST
भारतीय पारम्परिक व्यंजनों में घी का प्रयोग ज़रूरी होता है। साधारणतः जो लोग हेल्थ को लेकर सचेत रहते हैं उनके अनुसार यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि घी न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि वज़न घटाने में सबसे ज़्यादा मदद करता है। पढ़े: नाश्ते में स्वादिष्ट ओट्स खायें और वज़न घटायें
घी में लिनोलेनिक एसिड नाम का ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होता है जो न सिर्फ वज़न घटाने में मदद करता है बल्कि कैंसर के खतरे को भी कम करता है। यह बॉडी फैट को कम करने के साथ-साथ वज़न को नियंत्रित रखने में सहायता करता है। सलेब्रिटी नूट्रिशनिस्ट रूजूता दिवाकर के अनुसार, घी में ज़रूरी एमिनो एसिड होता है जो जमे हुए फैट को पिघलाकर फैट सेल्स को पूर्ववत अवस्था में लाने में मदद करता है। अगर आप जल्दी वज़न घटाना चाहते हैं तो अपने डायट में घी को शामिल ज़रूर करें। पढ़े: 20 तरीकों से 20 दिनों में वज़न घटायें
घी की मात्रा:
किसी भी खाद्द पदार्थ का सेवन हो वह संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। यह नियम घी के साथ भी लागु होता है। आहार विशेषज्ञ नेहा चंदना के अनुसार हर दिन दो चम्मच घी का सेवन पर्याप्त होता है।
अपने आहार में घी का इस्तेमाल कैसे करेंगे:
• अगर आप चावल खाते हैं तो गरमागरम चावल में घी की कुछ बूंदें डालकर खायें या थोड़ा-सा नमक डालकर भी सादा चावल खाने का आनंद ले सकते हैं।
• गरमागरम रोटी और पराठा में घी लगाकर भी खा सकते हैं।
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।